Basketball: जमशेदपुर की बालिका बनी उपविजेता

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 08 Jun 2026 7:28 PM

विज्ञापन

पाकुड़ के संत जोसेफ स्कूल में आयोजित 26वीं सब-जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप संपन्न हो गयी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पाकुड़ के संत जोसेफ स्कूल में आयोजित 26वीं सब-जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप संपन्न हो गयी. प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में जमशेदपुर की टीम उपविजेता रही. फाइनल मुकाबले में बोकारो ने जमशेदपुर को शिकस्त दी. वहीं, शानदार प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर की मायरा को ”बेस्ट प्लेयर” घोषित किया गया. बालक वर्ग में दुमका की टीम विजेता और बोकारो उपविजेता रही. इस चार दिवसीय टूर्नामेंट में राज्य भर की कुल 26 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें 12 बालिका और 14 बालक टीमें शामिल थीं. पुरस्कार वितरण समारोह में झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव जेपी सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, तकनीकी प्रमुख मोहम्मद आरिफ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी सब-जूनियर नेशनल टूर्नामेंट के लिए झारखंड की टीम का चयन किया जाएगा.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola