Jamshedpur News. सीतारामडेरा कुआं मैदान को बचाने के लिए जुटे आदिवासी-मूलवासी समाज
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

मैदान में किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जायेगा
विज्ञापन
Jamshedpur News.
सीतारामडेरा में आदिवासी मुंंडा समाज केंद्रीय समिति की एक बैठक अध्यक्ष नंदलाल पातर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुंडा, उरांव, हो, संताल समेत अन्य आदिवासी-मूलवासी समाज के लोग शामिल हुए. बैठक में सीतारामडेरा कुआं मैदान को बचाने के लिए विचार-विमर्श किया गया. मौके पर नंदलाल पातर ने कहा कि कुआं मैदान का उपयोग जनहित में किया जाता है, इसलिए मैदान में किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जायेगा. मैदान को जनहित के उपयोग के लिए खाली रखा जाये. इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बातों को रखा. इस बैठक में सौरभ खालखो, नंदलाल पातर, रवि पूर्ति, दिनकर कश्यप, कृष्ण शांडिल, सुशील शांडिल, एसके मिंज, पूर्ति सोरेन, दीपा तिर्की, चंचल खालखो, शीला तिर्की, शांति, रोशन तिर्की, पप्पू पाल, विजय शर्मा समेत अन्य मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










