Jharkhand t-20: जमशेदपुर स्टीलर्स की टीम मुकाबले के लिए तैयार, पहला मैच दस को
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 08 Jun 2026 8:25 PM
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के ओर से रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा.
जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के ओर से रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जमशेदपुर स्टीलर्स सहित कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं. लीग के लिए जमशेदपुर स्टीलर्स की टीम ने कमर कस ली है और वह मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है. जमशेदपुर स्टीलर्स की टीम लीग राउंड में कुल आठ मुकाबले खेलेगी. जमशेदपुर अपने अभियान की शुरुआत 10 जून को कोयलांचल सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी. यह मैच रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जमशेदपुर स्टीलर्स की टीम रांची पहुंच चुकी है और वहां के जेके इंटरनेशनल स्कूल में पिछले तीन दिनों से जमकर अभ्यास कर रही है. वहीं, जमशेदपुर की टीम आठ व नौ जून को हेड कोच एसपी गौतम व सहायक कोच अमित कुमार की निगरानी में जेएससीए के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अभ्यास करेगी. जमशेदपुर स्टीलर्स के कप्तान बोकारो के अनुभवी खिलाड़ी कुमार देवब्रत को बनाया गया है. जमशेदपुर स्टीलर्स की टीम इस प्रकार है: सिद्धांत, मोहम्मद कौनैन, अनुराग सिंह, मणिकांत मिश्रा, आदर्श गिरी, कुमार करण, रवि शर्मा, हर्ष राणा, अमन कुमार, अनुकूल राय, ऋतिक अनंत, जसराज, कुमार देवब्रत, नितिन कुमार पांडे, प्रांजल, प्रतीक और साहिल राज. जमशेदपुर स्टीलर्स का मैच शेड्यूल (कार्यक्रम): दिनांक मुकाबला (बनाम) 10 जून कोयलांचल सुपर किंग्स 12 जून धनबाद डायनमोज 14 जून रांची टाइटंस 15 जून छोटानागपुर रॉयल्स 17 जून संताल स्ट्राइकर्स 18 जून रांची टाइटंस 20 जून धनबाद डायनमोज 21 जून छोटानागपुर रॉयल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










