Jharkhand tenikoit: रिंग बॉल की बारीकियों से रू-ब-रू हुए बच्चे

जमशेदपुर. धातकीडीह स्थित बेल्डीह कॉर्नर में आयोजित सात दिवसीय टेनिक्वाइट (रिंग बॉल) समर कैंप रविवार को संपन्न हो गया
जमशेदपुर. धातकीडीह स्थित बेल्डीह कॉर्नर में आयोजित सात दिवसीय टेनिक्वाइट (रिंग बॉल) समर कैंप रविवार को संपन्न हो गया. इस शिविर में सब-जूनियर व जूनियर वर्ग के कुल 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया. सात दिनों तक चले इस कैंप के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को टेनिक्वाइट खेल की थ्योरिकल और प्रैक्टिकल दोनों प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं. समापन अवसर पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप से कांग्रेस नेता अवधेश सिंह, झारखंड टेनिक्वाइट एसोसिएशन के सचिव अली रजा खान, गुलाम मोइनुद्दीन, मेहताब वारसी, खुर्शीद मेहंदी, मोहम्मद अफसर, मोहम्मद इसराइल, शमी-उज-जमां, रजब अली और राजीव मिश्रा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










