मानगो नगर निगम : अनदेखी से नाराज 20 पार्षदों ने बनाया 'एकता मंच', राजेश सिंह बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
मानगो नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों  की बैठक में मौजूद सदस्य  | Prabhat Khabar Network

पार्षदों की बैठक में मौजूद सदस्य | Prabhat Khabar Network

मानगो नगर निगम में विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज 20 पार्षदों ने एकता मंच का गठन किया है. राजेश सिंह को अध्यक्ष चुना गया है और विकास कार्यों का संकल्प लिया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

मानगो नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर गुटबाजी अब खुलकर सामने आने लगी है. निगम में पहले से दो गुट सक्रिय थे. इनमें एक गुट विधायक सरयू राय का है, जबकि दूसरा पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी सह मेयर सुधा गुप्ता का है. वहीं, रविवार को अधिकारियों पर जनता की समस्याओं और विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 20 पार्षदों ने मिलकर एक नए मंच का गठन कर लिया.

नए गुट के रूप में ‘पार्षद एकता मंच’ का गठन किया गया है. खास बात यह है कि यह मंच उस समय बना है, जब एक दिन बाद विधायक सरयू राय मानगो नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने जा रहे हैं.

आपसी हितों की रक्षा, पार्षदों के अधिकारों और रुके हुए विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से रविवार को मानगो में पार्षदों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से ‘पार्षद एकता मंच’ का गठन किया गया. राजेश सिंह को मंच का अध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा पूरी कार्यकारिणी का गठन भी किया गया.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण करते हुए विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता और एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. बैठक में मुख्य रूप से पार्षद अनिता श्रीवास्तव, हुमा आफरीन, जेबा फातिमा, इफराना खातून, रिया शुक्ला, फिरोज खान, हेमंत कुमार सिंह, नूरूल हक अंसारी, जोली परवीन, मुस्तकीम अंसारी, जितेंद्र कुमार साव, अशोक कुमार, अशोक बर्नवाल, ललिता कुमारी, प्रियंका सिंह, राजेश सिंह, राजू प्रजापति, मोमिता चटर्जी, सुशीला शर्मा और रवींद्र सिंह मौजूद थे.

विकास कार्यों की अनदेखी का लगाया आरोप

बैठक के दौरान सभी 20 पार्षदों ने मानगो नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर नाराजगी जताई. पार्षदों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में विकास कार्यों की गति धीमी हो गई है. जनता अपनी समस्याओं को लेकर सीधे पार्षदों के पास पहुंचती है, लेकिन जब इन समस्याओं को निगम अधिकारियों के समक्ष रखा जाता है, तो कई बार उन पर ध्यान नहीं दिया जाता.

पार्षदों ने आरोप लगाया कि निगम कार्यालय में जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय आरोप-प्रत्यारोप और श्रेय लेने की राजनीति चल रही है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका को केवल नाली और सड़क तक सीमित कर दिया गया है. जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से इस मंच का गठन किया गया है.

नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी

पदनाम
अध्यक्षराजेश सिंह
संयोजकरवींद्र सिंह
उपाध्यक्षजेबा फातिमा
महासचिवनूरूल हक अंसारी
सचिवअनिता श्रीवास्तव, हुमा आफरीन
सह सचिवहेमंत सिंह
मीडिया प्रभारीअशोक बिरूवा


विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola