Cisce जोनल क्रिकेट ट्रायल में 829 खिलाड़ियों ने आजमाया भाग्य

Updated:
विज्ञापन

गुलमोहर हाई स्कूल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर में आयोजित सीआइएससीइ जोनल क्रिकेट ट्रायल में 28 स्कूलों के 829 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. पूर्व रणजी खिलाड़ी विनोद खुल्लर ने चयन प्रक्रिया पूरी की.

विज्ञापन

जमशेदपुर के कदमा स्थित क्रिकेट एकेडमी जमशेदपुर (सीएजे) के मैदान में 24 से 26 जुलाई तक तीन दिवसीय सीआइएससीइ जोनल क्रिकेट सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया. गुलमोहर हाई स्कूल की मेजबानी में आयोजित इस ट्रायल में शहर के 28 विद्यालयों के कुल 829 खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्गों के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

चयन प्रतियोगिता में पूर्व रणजी क्रिकेटर विनोद खुल्लर ने मुख्य चयनकर्ता की भूमिका निभायी. अनुभवी चयनकर्ताओं की टीम ने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और शारीरिक दक्षता का पारदर्शी मूल्यांकन कर जोनल टीम का चयन किया.

इस अवसर पर गुलमोहर हाई स्कूल की प्राचार्या सह जोनल को-ऑर्डिनेटर प्रीति सिन्हा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों में अनुशासन, धैर्य और टीम भावना का विकास होता है. आयोजन को सफल बनाने में खेल विभाग के साथ-साथ शिक्षिका लोपा, अनूनिता, शिवानी, संगीता एवं शिक्षक विपुल, पृथ्वी व प्रथम का सराहनीय योगदान रहा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola