जिनके संघर्ष से मिला झारखंड, उन आंदोलनकारियों को सलाम, इन 21 सेनानी का हुआ सम्मान

Updated:
विज्ञापन

इन झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने झारखंड राज्य आंदोलन के 21 वीर सेनानियों को उनके त्याग और संघर्ष के लिए सम्मानित किया. उपायुक्त राजीव रंजन ने राज्य सरकार की ओर से उन्हें सम्मान पत्र और अंगवस्त्र सौंपे.

विज्ञापन

जमशेदपुर : झारखंड अलग राज्य आंदोलन के वीर सेनानियों के त्याग और संघर्ष को नमन करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया. साकची स्थित डीसी ऑफिस सभागार में आयोजित समारोह में डीसी राजीव रंजन ने झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग द्वारा चिह्नित 21 आंदोलनकारियों को राज्य सरकार की ओर से सम्मान पत्र और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया.

विज्ञापन

सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान को लेकर प्रतिबद्ध : डीसी

डीसी राजीव रंजन ने आंदोलनकारियों के योगदान को याद करते हुए कहा - उनके लंबे संघर्ष की बदौलत ही अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हो सका है. सरकार आंदोलनकारियों के मान-सम्मान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

इन्हें किया गया सम्मानित

समारोह में सम्मानित होने वाले आंदोलनकारियों में प्रीतम हेम्ब्रम, खुदू उरांव, शिशिर गोप, रामचंद्र बेसरा, काजल हांसदा, धानुराम हेंब्रम, हरिचरण मेलगांडी, नरेन कर्मकार, बुद्धेश्वर महतो, लाल मोहन मार्डी, फतेह चंद्र टुडू, फैयाज अहमद खान, हरभजन सिंह, रजनी दास, फिरोज आलम, कालीपदो गोराई, विनोद डे, सोहेब अहमद, सुब्रतो महतो, हैपी तंतुबाई तथा फिरोज खान शामिल हैं. इस मौके पर वरिष्ठ आंदोलनकारी सह झामुमो केंद्रीय सदस्य शेख बदरूद्दीन और प्रमोद लाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola