फोन पर ‘हैलो’ कहा और साफ हो गया 73 हजार रुपये, गुमला में साइबर ठगी का नया तरीका

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Cyber Crime News

गुमला में साइलेंट कॉल के जरिए साइबर ठगों ने उड़ाये 73,000 रुपये, Pic Credit- AI Only For Symbolism

Jharkhand Cyber Crime News: गुमला के पुग्गू नवाटोली में एक बुजुर्ग से 5 सेकेंड की साइलेंट कॉल के जरिए 73,000 रुपये की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वहीं, पालकोट में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मोबाइल छीन लिया है. पढ़ें, पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

गुमला में दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Jharkhand Cyber Crime News, गुमला : साइबर अपराधियों का जाल अब इतना हाईटेक और खतरनाक हो चुका है कि बिना कोई ओटीपी (OTP) या बैंक डिटेल शेयर किए भी खाते खाली हो रहे हैं. गुमला में महज पांच सेकेंड की एक अनजान कॉल ने एक बुजुर्ग खाताधारक की जिंदगी भर की जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित बुजुर्ग फोन पर ‘हैलो-हैलो’ कहते रहे, लेकिन दूसरी ओर से कोई आवाज नहीं आई. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि इसी 5 सेकेंड के भीतर उनका बैंक अकाउंट पूरी तरह हैक हो चुका है.

पहले सैलेरी अकाउंट से पेंशन खाते में भेजे पैसे

चौंकाने वाली यह घटना गुमला के पुग्गू नवाटोली की है. पीड़ित बुजुर्ग के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करीब पांच सेकेंड चला और कट गया. कॉल कटने के कुछ ही देर बाद उनके पेंशन खाते में 3,000 रुपये जमा होने का मैसेज आया. बुजुर्ग जब तक इस अजीब लेन-देन का मतलब समझ पाते, तब तक अपराधियों ने उनके सैलेरी खाते में जमा 63,000 रुपये की पूरी राशि को पेंशन खाते में ट्रांसफर कर दिया. इसके तुरंत बाद शातिर अपराधियों ने पेंशन खाते में पहले से मौजूद 10,000 रुपये और सैलेरी खाते से ट्रांसफर हुए 63,000, यानी कुल 73,000 रुपये पर हाथ साफ कर दिया. खाते से पूरी रकम साफ होने का मैसेज देखकर बुजुर्ग के होश उड़ गए. घबराए पीड़ित अपने बेटे के साथ तुरंत गुमला थाना पहुंचे, जहां से उन्हें साइबर क्राइम कार्यालय (Cyber Cell) जाने की सलाह दी गई. पीड़ित ने लिखित शिकायत दर्ज कराकर पैसे वापस दिलाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Also Read: डोमचांच के जानपुर में कुएं से मिला युवक का शव, जमीन विवाद में हत्या का आरोप

महिला से मोबाइल झपटकर भागे बाइक सवार बदमाश

गुमला जिले में छिनैती और राहजनी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं. पालकोट थाना अंतर्गत कोलेंग गांव की रहने वाली आरती केरकेट्टा से बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े मोबाइल छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता ने पालकोट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन के अनुसार, आरती केरकेट्टा 7 जून की शाम करीब 7 बजे अपनी सहेलियों के साथ जैविक पार्क (बायपास) की तरफ से घूमकर अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और पलक झपकते ही आरती के हाथ से उनका मोबाइल फोन झपटकर रफूचक्कर हो गए. पीड़िता ने बताया कि छीने गए मोबाइल में उनके कई महत्वपूर्ण कॉन्टैक्ट्स और जरूरी दस्तावेज थे. पालकोट थाना पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

Also Read: Dumka: 5 साल की लड़ाई के बाद हटा कोयला डंपिंग यार्ड, आंदोलनकारियों ने की आतिशबाजी

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola