Amit memo cricket: एंबिशन क्रिकेट एकेडमी की टीम 11 रनों से जीती

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 08 Jun 2026 8:04 PM

विज्ञापन

अंडर-17 अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता' में सोमवार को एंबिशन क्रिकेट एकेडमी और साई करुणा एकेडमी के बीच मैच खेला गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कदमा लिंक रोड स्थित एलआईसी ग्राउंड में चल रही ”अंडर-17 अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता” में सोमवार को एंबिशन क्रिकेट एकेडमी और साई करुणा एकेडमी के बीच मैच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में एंबिशन की टीम ने 11 रनों से जीत दर्ज की. एंबिशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 167 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साई करुणा एकेडमी की टीम 19.3 ओवरों में 156 रनों पर ही ढेर हो गयी. एंबिशन की ओर से ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले रेयान दास (50 रन एवं 3 विकेट) को ”प्लेयर ऑफ द मैच” घोषित किया गया. पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर व कोच राजीव नायर ने रेयान को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता में मंगलवार को शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी और जमशेदपुर स्कूल ऑफ क्रिकेट के बीच मुकाबला खेला जाएगा.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola