Jamshedpur News : सीतारामडेरा : सार्वजनिक शौचालय तोड़ने पहुंची टीम का विरोध, हंगामा
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 28 May 2026 6:39 PM
विज्ञापन
सीतारामडेरा स्थित श्रम विभाग कार्यालय के बगल में गौड़ बस्ती के सार्वजनिक शौचालय को तोड़ने पहुंची टीम का बुधवार को स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया.
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था तक शौचालय नहीं तोड़ने की मांग की
लोगों ने गरीबों की सुविधा छीनने का लगाया आरोप
विरोध के बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा
कंपनी ने शौचालय को खतरनाक और जर्जर बताया
Jamshedpur News :
सीतारामडेरा स्थित श्रम विभाग कार्यालय के बगल में गौड़ बस्ती के सार्वजनिक शौचालय को तोड़ने पहुंची टीम का बुधवार को स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया. सुबह करीब 10 बजे टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल की टीम जर्जर शौचालय को ध्वस्त करने पहुंची थी. इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बस्तीवासी वहां जुट गये और हंगामा शुरू कर दिया.स्थानीय लोगों का कहना था कि बस्ती के लोग इसी सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करते हैं. बिना वैकल्पिक व्यवस्था के इसे तोड़ना गलत है. लोगों ने मांग की है कि जब तक स्थायी विकल्प उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक शौचालय को नहीं तोड़ा जाये. विरोध के दौरान लोगों ने गरीबों की मूलभूत सुविधा छीनने का आरोप लगाते हुए हर स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी. विरोध बढ़ने के बाद टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल की टीम को बिना कार्रवाई किये लौटना पड़ा.कंपनी की ओर से बताया गया कि शौचालय काफी जर्जर और खतरनाक हो चुका है. सुरक्षा कारणों से उसे तोड़ना जरूरी है. प्रवक्ता के अनुसार, आसपास दो अस्थायी शौचालय तैयार किये गये हैं, जिनका लोग इस्तेमाल कर सकते हैं. पुराने ढांचे को हटाने के बाद वहां नये सिरे से आधुनिक शौचालय निर्माण की योजना है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










