Jamshedpur News :बैठक में नहीं पहुंचे एक भी दुकानदार, परसुडीह हाट के मसले पर नहीं हो सकी वार्ता

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 28 May 2026 7:19 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

कृषि उत्पादन बाजार समिति के अंतर्गत आने वाले परसुडीह हाट के जर्जर पक्के दुकानों के मसले पर मंडी प्रांगण में एक बैठक बुलायी गयी थी. लेकिन परसुडीह हाट के दुकानदार उक्त बैठक में शामिल नहीं हुए.

विज्ञापन

Jamshedpur News : कृषि उत्पादन बाजार समिति के अंतर्गत आने वाले परसुडीह हाट के जर्जर पक्के दुकानों के मसले पर मंडी प्रांगण में एक बैठक बुलायी गयी थी. लेकिन परसुडीह हाट के दुकानदार उक्त बैठक में शामिल नहीं हुए. हालांकि कुछ दुकानदारों ने लिखित पत्र सौंपा है. जिसमें उन्होंने ग्राउंड फ्लोर की दुकान को दुरुस्त बताया है और दुकानों को नहीं तोड़ने का आग्रह किया है. इधर कृषि उत्पादन बाजार समिति के पणन सचिव- अभिषेक आनंद ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार मंडी प्रांगण में दुकानदारों की बैठक बुलायी गयी थी. लेकिन बैठक में एक भी दुकानदार नहीं पहुंचे. जिसकी वजह से वार्ता नहीं हो सकी. बाजार समिति वार्ता कर हल निकालने का पक्षधर है. जब तक वार्ता नहीं होगी, समस्या जस की तस रहेगी. उन्होंने कहा कि परसुडीह हाट के पक्के दुकानों की क्या स्थिति है, यह किसी से छिपी नहीं है. आये दिन प्लास्टर व छज्जे गिरते रहते हैं. आंधी-बारिश के दौरान प्लास्टर व छज्जे गिरने की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है. बाजार समिति पुन: दुकानदारों से वार्ता करने का प्रयास करेगा.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola