Jamshedpur News : बकरीद पर बंद रहा एमजीएम का ओपीडी, सैकड़ों मरीज परेशान
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 28 May 2026 8:08 PM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में गुरुवार को इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों को ओपीडी बंद होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
इमरजेंसी में हुआ गंभीर मरीजों का इलाज
Jamshedpur News :
महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में गुरुवार को इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों को ओपीडी बंद होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा. बकरीद के अवसर पर अस्पताल के ओपीडी विभाग में छुट्टी घोषित थी. अवकाश की पहले से जानकारी नहीं होने के कारण जिले के दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों से मरीज सुबह ही ओपीडी के बाहर कतारों में लग गये थे. जब मरीजों और उनके परिजनों को यह पता चला कि गुरुवार को बकरीद की छुट्टी की वजह से ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं, तो उनके चेहरों पर मायूसी छा गयी.इमरजेंसी में पहुंचे गंभीर मरीज
ओपीडी बंद होने की स्थिति में कुछ मरीज, जिनकी हालत गंभीर थी. उनका इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने इलाज किया. वहीं सामान्य बीमारी से पीड़ित कई मरीज बिना डॉक्टर को दिखाये ही अपने घरों को वापस लौट गये.
शुक्रवार से नियमित रूप से खुलेगा ओपीडी
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार से एमजीएम अस्पताल का ओपीडी अपने निर्धारित समय पर फिर से नियमित रूप से खुलेगा. मरीजों को सामान्य दिनों की तरह सभी स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से मिलेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










