गम्हरिया के बालिका गृह से दो लड़कियां गायब, पुलिस को अब तक नहीं मिला कोई सुराग

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह. फोटो: प्रभात खबर

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित मिशन वात्सल्य बालिका गृह से दो नाबालिग लड़कियां फरार हो गईं. घटना के दो दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. डीएसडब्ल्यूओ ने केंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से उत्तम की रिपोर्ट

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित छोटा गम्हरिया में संचालित वात्सल्य बालिका गृह से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला अब गंभीर होता जा रहा है. घटना के दो दिन बाद भी पुलिस को दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. यह बालिका गृह मिशन वात्सल्य योजना के तहत संचालित किया जा रहा है और इसे वर्षों से बंद पड़े आदिवासी बालिका छात्रावास भवन में चलाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंगलवार रात हुई थी घटना

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात बालिका गृह में रह रही दो नाबालिग लड़कियां अचानक गायब हो गईं. घटना के बाद केंद्र प्रबंधन में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि इनमें एक लड़की पटमदा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि दूसरी कुचाई थाना क्षेत्र से संबंधित बताई जा रही है. दोनों के गायब होने के बाद गम्हरिया थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई.

डीएसडब्ल्यूओ ने पहुंचकर ली जानकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को जिले की डीएसडब्ल्यूओ सत्या ठाकुर बालिका गृह पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी लीं. उन्होंने केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था और घटना के संबंध में अधिकारियों से बातचीत की. हालांकि, इस दौरान न तो केंद्र प्रबंधन और न ही डीएसडब्ल्यूओ की ओर से मीडिया को किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी दी गई.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दो नाबालिग लड़कियों के बालिका गृह से लापता होने की घटना के बाद केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस भवन में बालिका गृह संचालित हो रहा है, वहां सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं. वहीं, पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और दोनों लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: कोयला उत्पादन की अंधी दौड़ में उजड़ रहे जंगल, टंडवा-केरेडारी से गायब होती हरियाली

पुलिस कर रही जांच

गम्हरिया थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों लड़कियों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस आसपास के इलाकों के साथ-साथ रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है.

इसे भी पढ़ें: रहस्यमयी आग से दहशत में परिवार, घर छोड़ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola