राखी को लेकर जेल के बाहर लगी लंबी कतार, बारिश में घंटों खड़ी रहीं बहनें
जेल के बाहर खड़ी बहने
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर घाघीडीह सेंट्रल जेल में भाइयों से मिलने के लिए बहनों का हुजूम उमड़ पड़ा. झमाझम बारिश और लंबी कतारों के बावजूद, बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था. भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी.
जमशेदपुर: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए शुक्रवार सुबह 6 बजे से ही महिलाएं एवं बहनें मुख्य जेल गेट पर पहुंचने लगी थीं. झमाझम बारिश के बावजूद बहनों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे बारिश में भीगते हुए. अपने भाइयों से मिलने के लिए कतार में खड़ी रहीं. जेल प्रशासन की ओर से सुबह 8:30 बजे से महिलाओं को जेल के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गई.भाई- बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व मनाने के लिए बहनें अपने साथ राखी, मिठाई और लड्डू लेकर जेल पहुंचीं.
आपके शहर में
छाता लेकर खड़ी रही बहने

सुबह से ही जेल गेट से लेकर मुख्य सड़क तक बहनों की भीड़ नजर आई. बारिश के बीच कई महिलाएं छाता लेकर तो कई बारिश में भीगते हुए. अपनी बारी का इंतजार करती रहीं. घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद कैदियों की बहनों को विशेष व्यवस्था के तहत अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर राखी बांधने की अनुमति दी जा रही है. जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक महिला की जांच-पड़ताल के बाद ही जेल परिसर के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है.
10 महिलाओं को एक साथ मिलेगा प्रवेश

रक्षाबंधन को देखते हुए नियमित मुलाकात बंद रखी गई थी. जेल प्रशासन के अनुसार, एक बार में सीमित संख्या में ही महिलाओं को अंदर प्रवेश कराया जा रहा है. करीब 10 महिलाओं को एक साथ प्रवेश देने की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा जांच और सी मित प्रवेश के कारण बहनों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. इसके बावजूद भाई की कलाई पर राखी बांधने की उत्सुकता में बहनें सुबह से ही बारिश के बीच कतार में खड़ी रहीं. जेल के बाहर का माहौल भावुक नजर आया.
कलाई पर राखी बांधने की खुशी

कई बहनें अपने भाइयों के लिए राखी और लड्डू लेकर घंटों बारिश में इंतजार करती रहीं. बहनों के चेहरों पर भाई से मिलने और उसकी कलाई पर राखी बांधने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी. वहीं, जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य गेट पर विशेष निगरानी रखी गई थी. रक्षाबंधन के अवसर पर घाघीडीह सेंट्रल जेल में झमाझम बारिश के बीच सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाई-बहन के स्नेह और भावनाओं का मार्मिक दृश्य देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए