हाजीपुर में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

कार्यक्रम की तस्वीर
Hajipur News : किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि संगोष्ठी में लकी ड्रा आयोजित
Hajipur News (सुशील कुमार सिंह) : लालगंज प्रखंड के कृषि के महत्वपूर्ण क्षेत्र करताहा में गुरुवार को किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया.जहां सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित हुए.कार्यक्रम में प्रदेश से आए क़ृषि वैज्ञानिक व क़ृषि विशेषज्ञों ने धान समेत अन्य फसल पर किसानों के बीच विस्तृत चर्चा किया.और उनके विभिन्न किस्म के बारे में विस्तृत रूप से बताया.उन्होंने सबसे ज्यादा उपज वाली फसल धान की किस्म पायोनियर -27P37 पर जोड़ देते और उन्नत पैदावार पर भरोसा जताते हुऐ कहा कि किसानों के उनके खेतों में फसलों की पैदावार अच्छी होतो है.
जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ
जिसके बाद किसानों के बीच लक्की ड्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जो किसान प्रतिवर्ष अपने मेहनत के बदौलत कृषि पर आश्रित है और अपने क्षेत्र में किसी भी फसल की अधिक उपज प्राप्त करने वाले है वैसे किसानों के बीच लक्की ड्रा के माध्यम से साइकल,स्प्रे मशीन,मिक्सर ग्राइन्डर,डायनिंग सेट तथा अन्य सामाग्रियों का वितरण किया गया.इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख- सुधा देवी ,उप प्रमुख-ऊषा देवी,गुरमिया पंचायत के मुखिया- रामबाबू पासवान,पंचायत समिति सदस्य दिनेश शाह मार्केटिंग राकेश वर्मा सहित लोगो द्वारा संयुक्त रुप से फीता काट दीप प्रज्वलित कर कार्य का संचालन किया गया था.
Also Read : सीवान में जर्जर पुल बना मुसीबत, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में हो रही दिक्कत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










