सीवान में जर्जर पुल बना मुसीबत, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में हो रही दिक्कत

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

गाड़ियों के परिचालन में हो रही समस्या

Siwan News : आपात सेवाओं पर भी पड़ा असर, जर्जर पुल से बढ़ी लोगों की चिंता

विज्ञापन

Siwan News (रवींद्र कुमार गुप्ता) : महाराजगंज मुख्य पथ पर सिरसांव स्थित जर्जर झोर पुल पर बैरियर लगाए जाने से आसपास के गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पुल की हालत खराब होने के कारण भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है, जिससे एंबुलेंस, अग्निशमन विभाग की गाड़ियां तथा स्कूल बसें इस रास्ते से नहीं गुजर पा रही हैं. स्थिति यह है कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस को अब लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है.

आवागमन प्रभावित होने से लोगों में नाराजगी

वहीं आग लगने जैसी आपात स्थिति में अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को भी सात से आठ किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है. स्कूल बसों के परिचालन पर असर पड़ने से बच्चों एवं अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क दरौंदा और महाराजगंज को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है. पुल पर बैरियर लगने के बाद आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को दूसरे रास्ते से होकर सफर करना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं.

Also Read : वैशाली में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन