वैशाली में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 28 May 2026 5:14 PM
संगठन बैठक की तस्वीर
Hajipur News : कांग्रेस नेताओं ने गांव-गांव तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का लिया संकल्प
Hajipur News (कृत्यानंद सिंह) : महनार के स्टेशन रोड में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अभियान की प्रगति, संगठन विस्तार एवं जमीनी स्तर पर मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में वैशाली जिला कांग्रेस कमिटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित एवं जिला प्रभारी अशोक प्रियदर्शी विशेष रूप से उपस्थित रहे. नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को सक्रिय रूप से पहुंचाने पर जोर दिया. जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी लगातार जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.
संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
वहीं जिला प्रभारी अशोक प्रियदर्शी ने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पवन झा, कौशल सिंह, अभिजीत कुमार वर्मा, सचिन कुमार राय, वैद्यनाथ राय, सनोज राय, अमोद राय, शंकर साह, अशोक कुमार झा, विजय झा, सुबोध सहनी, सीताराम राय, जयराम सिंह, अवधेश बैठा, मुकेश मिश्र, मुकेश महतो आदि उपस्थित रहे.
Also Read : हथियार उठाते ही गिरे रबजान मियां, कुर्बानी के दौरान हार्ट अटैक से मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










