Jamshedpur News : राष्ट्रीय डाक सप्ताह पर हुए कई कार्यक्रम, आमजनों को डाक से जोड़ने की चली मुहिम : उदयभान सिंह

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 10 Oct 2025 7:46 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : सिंहभूम डाक मंडल की ओर से 10 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया गया, जिसमें डाक सेवाओं से आमजनों को जोड़ने की दिशा में कई नवाचार और जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुए.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

सिंहभूम डाक मंडल की ओर से 10 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया गया, जिसमें डाक सेवाओं से आमजनों को जोड़ने की दिशा में कई नवाचार और जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुए. इस संबंध में वरीय डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने गोलमुरी स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि नये आईटी 2.0 सॉफ्टवेयर के लागू होने से अब डाक सेवाएं और तेज एवं पारदर्शी हो गयी हैं. कोल्हान क्षेत्र में 654 शाखा डाकघर, 71 उप डाकघर और 2 प्रधान डाकघर हैं, जिनमें सभी कोर बैंकिंग सुविधा से लैस हैं. अब लोग कहीं से भी पैसा जमा या निकासी कर सकते हैं और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं.

सप्ताह के दौरान 6 अक्टूबर को प्रौद्योगिकी दिवस, 7 अक्टूबर को वित्तीय समावेशन दिवस, 8 अक्टूबर को डाक टिकट संग्रह एवं नागरिक केंद्रित सेवा दिवस, 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस तथा 10 अक्टूबर को ग्राहक दिवस मनाया गया. इस दौरान डाक चौपाल, सुकन्या समृद्धि खाता अभियान, आधार अद्यतन शिविर, डाक टिकट संग्रह परीक्षा और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए.

9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. वहीं समापन दिवस पर बिष्टुपुर प्रधान डाकघर में कस्टमर मीट आयोजित की गयी, जिसमें कारोबारियों और ग्राहकों ने भाग लिया.

अंत में वरीय डाक अधीक्षक ने कहा कि यह सप्ताह “सेवा ही धर्म” की भावना को सशक्त करने वाला रहा और आम नागरिकों से अपील की कि वे डाक विभाग की आधुनिक और विस्तृत सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola