Jamshedpur News : तौसिफ हत्याकांड में सल्लू बच्चा व विक्की हिरासत में
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 17 May 2026 1:52 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
डोबो में चापड़ से हत्या मामले में पुलिस ने कपाली निवासी सल्लू बच्चा और विक्की को हिरासत में लिया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
परसुडीह के कीताडीह गाड़ीवान निवासी मो. तौसिफ की कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो में चापड़ से हत्या मामले में पुलिस ने कपाली निवासी सल्लू बच्चा और विक्की को हिरासत में लिया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और घटना के समय उनकी लोकेशन की जांच में जुटी है. इस मामले में तौसिफ की बहन ने कपाली ओपी में सल्लू बच्चा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस के अनुसार सल्लू और तौसिफ पहले अच्छे दोस्त थे और दोनों कई मामलों में जेल भी जा चुके हैं. बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था. पुलिस ने बताया कि सल्लू पहले कीताडीह में रहता था, लेकिन कई मामले दर्ज होने के बाद वह कपाली में रहने लगा था. गौरतलब है कि गुरुवार रात डोबो इलाके में तौसिफ की चापड़ से मारकर हत्या कर दी गयी थी. शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी. शाम में शव की पहचान तौसिफ के रूप में हुई.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










