Jamshedpur News : डुमरिया के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को राजेश मार्डी ने लिया गोद

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 03 Jun 2026 1:02 AM

विज्ञापन

डुमरिया प्रखंड के बाकड़ा कोचा निवासी श्याम चरण बेसरा के ढाई वर्षीय छोटे बेटे मनुराम बेसरा को जमशेदपुर निवासी ट्राइबल ब्लडमैन के नाम से चर्चित राजेश मार्डी ने गोद लिया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

डुमरिया प्रखंड के बाकड़ा कोचा निवासी श्याम चरण बेसरा के ढाई वर्षीय छोटे बेटे मनुराम बेसरा को जमशेदपुर निवासी ट्राइबल ब्लडमैन के नाम से चर्चित राजेश मार्डी ने गोद लिया है. बच्चे को हर महीने ब्लड की जरूरत होती है और इनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है. वह थैलेसीमिया रोग से पीड़ित है और इनके शरीर में ब्लड नहीं बनता. 80 बार रक्तदान कर चुके राजेश मार्डी सोमवार को मनुराम को देखने खासमहल के सदर अस्पताल पहुंचे थे.

बच्चे की माता सालगे बेसरा ने बताया कि वे लोग बहुत गरीब परिवार से हैं और उनके पति खेती बाड़ी के साथ-साथ मजदूरी का काम भी करते हैं. लगभग नौ महीने की उम्र से ही इस बच्चे को ब्लड की जरूरत पड़ रही है. ऐसे में हर महीने उनके बेटे के लिए ब्लड उपलब्ध कराना अब संभव नहीं है. इस बात की जानकारी जब राजेश मार्डी को हुई, तो उन्होंने इस बच्चे को गोद लेने का निर्णय लिया और कहा कि जब-जब इस बच्चे को ब्लड की जरूरत होगी, वे जमशेदपुर ब्लड सेंटर से हमेशा उपलब्ध कराते रहेंगे. वह इस तरह के दस बच्चों को गोद ले चुके हैं.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola