Jamshedpur News : अपराधी रवि खेड़ा ने कोर्ट में किया सरेंडर

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 03 Jun 2026 12:56 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा में हुई फायरिंग के मामले के मुख्य आरोपी रवींद्र सिंह उर्फ रवि खेड़ा ने मंगलवार को जमशेदपुर कोर्ट के सिविल जज विश्वनाथ उरांव की कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा में हुई फायरिंग के मामले के मुख्य आरोपी रवींद्र सिंह उर्फ रवि खेड़ा ने मंगलवार को जमशेदपुर कोर्ट के सिविल जज विश्वनाथ उरांव की कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जहां से कोर्ट ने रवि खेड़ा को जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों गोलमुरी में लोचन नामक व्यक्ति पर फायरिंग हुई थी. इस जानलेवा हमले में रवि खेड़ा का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था. उसके बाद से रवि फरार चल रहा था. रवि की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस के बढ़ते दबाव और संभावित कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के डर से रवि ने सरेंडर कर दिया. रवींद्र सिंह उर्फ रवि खेड़ा इलाके का शातिर अपराधी है. उस पर गोलमुरी समेत कई थाना में आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला और रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola