ePaper

रघुवर दास की बहू विधायक पूर्णिमा साहू पहुंचीं शिबू सोरेन के गांव नेमरा, गुरुजी को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 11 Aug 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Raghubar Das Daughter in Law Purnima Sahu in Nemra Village of Shibu Soren

शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के साथ पूर्णिमा साहू. फोटो : प्रभात खबर

Raghubar Das Daughter in Law Purnima Sahu Pay at Nemra Village: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत राज्यसभा सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए रघुवर दास की पुत्रवधु और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचीं. उन्होंने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन

विज्ञापन

Raghubar Das Daughter in Law Purnima Sahu in Nemra Village: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास की पुत्रवधु विधायक पूर्णिमा साहू, शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचीं. यहां पहुंचकर उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और देश के सबसे बड़े आदिवासी नेताओं में शुमार दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की.

हेमंत और कल्पना सोरेन से मिलीं पूर्णिमा साहू

विधायक पूर्णिमा साहू ने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की. अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढाढ़स बंधाया. इस दौरान उन्होंने श्राद्धकर्म के पारंपरिक अनुष्ठानों में व्यस्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की.

रघुवर दास की पुत्रवधू ने मुख्यमंत्री को दी सांत्वना

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन को सांत्वना दी. इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू के साथ उनके पति सह समाजसेवी ललित दास भी मौजूद थे. दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 4 अगस्त 2025 को नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में हो रहा श्राद्ध-कर्म

गुरुजी का अंतिम संस्कार 5 अगस्त 2025 को उनके पैतृक गांव नेमरा में हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुजी के श्राद्ध कर्म में लगे हैं. इस दौरान प्रदेश के बड़े नेता, उद्योगपति, समाजसेवी और राजनीतिक दलों के लोग लगातार नेमरा गांव पहुंच रहे हैं और दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

मौसम विभाग ने एक के बाद एक 4 येलो अलर्ट जारी किये, इन जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

Viral Video: लड़की ने लड़के से कहा- कोई खर्च नहीं, फायदा ही फायदा, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर एरिया, 11 अगस्त को झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, कल हुई थी गिरफ्तारी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola