jamshedpur news : डिजिटल युग में भी कायम है रेडियो की विश्वसनीयता : राजीव रंजन

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur news  : डिजिटल युग में भी कायम है रेडियो की विश्वसनीयता : राजीव रंजन

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में विश्व रेडियो दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम

विज्ञापन

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में विश्व रेडियो दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम

रेडियो की विश्वसनीयता, तकनीक और करियर संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

jamshedpur news :

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा मंगलवार को विश्व रेडियो दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. सिदगोड़ा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रेडियो के ऐतिहासिक महत्व, वर्तमान प्रासंगिकता और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना था.

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजीव रंजन तिवारी थे, जो आकाशवाणी में प्रोग्रामिंग एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं. उनका स्वागत विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ शालिनी प्रसाद ने पौधा भेंट कर किया. अपने संबोधन में तिवारी ने कहा कि सूचना क्रांति और डिजिटल मीडिया के युग में भी रेडियो की विश्वसनीयता बरकरार है. उन्होंने रेडियो की विकास यात्रा, प्रसारण तकनीक और कंटेंट निर्माण की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने विशेष रूप से एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रेडियो प्रोडक्शन में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को व्यावहारिक सुझाव दिये तथा प्रतिष्ठित प्रसारण संस्थानों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.

रचनात्मक अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम

वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बावजूद रेडियो आज भी शिक्षा, जनजागरूकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है. कार्यक्रम में विभाग के प्राध्यापक, बड़ी संख्या में छात्राएं और मीडिया क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रतिभागी उपस्थित रहे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola