Jamshedpur News : एमजीएम में भर्ती मरीजों को मिलने लगा पौष्टिक पैक्ड भोजन

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 15 Oct 2025 1:05 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब पौष्टिक और पैक किया हुआ खाना मिलने लगा है. मंगलवार से इसकी शुआत की गयी.

विज्ञापन

मरीजों की शिकायतों पर अस्पताल प्रबंधन ने उठाया कदम

मेनू के अनुसार मरीजों के लिए तैयार कर पैक किया जा रहा खाना

Jamshedpur News :

एमजीएम अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब पौष्टिक और पैक किया हुआ खाना मिलने लगा है. मंगलवार से इसकी शुआत की गयी. पहले दिन अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को पैक किया हुआ खाना दिया गया. इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी ने बताया कि पहले मरीजों की शिकायत रहती थी कि उनको खाना कम दिया जा रहा है. मेनू के अनुसार खाना नहीं मिल रहा है. जिसको गंभीरता से लेते हुए अब कैंटीन से ही मेनू के अनुसार खाना पैक कर दिया जायेगा. ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो. ज्ञात हो कि अस्पताल में भर्ती सामान्य मरीजों के लिए 100 रुपये और गंभीर मरीजों (जैसे टीबी, बर्न या कैंसर) के लिए 125 रुपये प्रतिदिन की दर से बेहतर गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जाता है.

अस्पताल सहित अन्य जगहों पर लगा है मेनू चार्ट

एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी ने बताया कि मरीजों को सही तरह से मेनू के अनुसार खाना मिले, इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन सख्त है. अस्पताल के कई जगहों पर मरीजों को मिलने वाला खाने का मेनू लगाया गया है, ताकि मेनू के अनुसार खाना मिल रहा है कि इसकी जांच मरीज खुद कर सकें. अगर किसी भी मरीज को मेनू के अनुसार खाना नहीं मिल रहा है, तो इसकी शिकायत अस्पताल के अधीक्षक या उपाधीक्षक से कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola