लव ट्रायंगल में नहीं, 20 लाख रुपए के लिए हुई दिव्यांग इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की हत्या

जमशेदपुर पुलिस ने हजारीबाग में हुई दिव्यांग शटलर की हत्या का खुलासा कर दिया है. प्रभात खबर
जमशेदपुर के इंटरनेशनल पारा शटलर प्रशांत सिन्हा की हत्या का राज खुल गया. पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी ने बताया कि मामला लव ट्रायंगल का नहीं, 20 लाख रुपए से जुड़ा है.
जमशेदपुर के बिरसानगर के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की हत्या रुपये मांगने पर उसकी प्रेमिका हजारीबाग के लोहसिंघना न्यू एरिया निवासी काजल सुमन ने अपने साथी रौनक कुमार के साथ मिलकर गला दबाकर दी थी. हत्या का कारण प्रशांत सिन्हा द्वारा प्रेमिका काजल से रुपये की मांग करना था.
काजल पर 20 लाख रुपए लौटाने का दबाव बना रहा था प्रशांत
प्रशांत सिन्हा हजारीबाग की प्रेमिका काजल पर रुपये लौटाने का दबाव बना रहा था. मिली जानकारी के अनुसार काजल ने झांसा देकर प्रशांत से करीब 20 लाख रुपये वसूले थे. ठगी के रुपये से ही काजल ने हजारीबाग में एक रेस्टोरेंट एटमॉसफेयर शुरू किया था. जिस पर करीब 20 लाख रुपये खर्च आया था. प्रशांत और काजल ने कई लोगों को झांसे में देकर रुपये लिया है.
पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी ने किया प्रशांत हत्याकांड का खुलासा
रविवार को प्रशांत सिन्हा की हत्या का उद्भेदन करते हुए पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी किशोर कौशल ने पत्रकारों को बताया कि 11 मार्च को साजिश के तहत काजल सुमन कार से प्रशांत को हजारीबाग ले गयी. वह हजारीबाग से ही किराये पर कार लेकर सोनारी पहुंची. उसने फोन कर प्रशांत को सोनारी बुलाया और साथ हजारीबाग रवाना हो गयी.
- दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन
- पैसे मांगने पर प्रेमिका ने साथी के साथ मिलकर गला दबाकर प्रशांत को मार डाला
- 2019 में फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, प्यार के झांसे में आकर दे दिए पैसे, मांगने पर मिली मौत
- काजल ने झांसा देकर प्रशांत से करीब 20 लाख रुपये वसूले थे, प्रशांत ने पैसे मांगे, तो ले ली जान
हजारीबाग में काजल ने प्रेमी के साथ मिलकर प्रशांत को मार डाला
हजारीबाग पहुंचने पर काजल ने फोन कर अपने साथी रौनक कुमार वर्मा को बुलाया. रौनक स्कूटी से मौके पर पहुंचा. इसके बाद दोनों रौनक कुमार वर्मा के खटाल पर पहुंचे. वहां रुपये को लेकर काजल और प्रशांत के बीच विवाद हो गया. इसके बाद रौनक और काजल ने गला दबाकर प्रशांत की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसके शव को बोरा में बंद कर स्कूटी से छड़वा पुल के नीचे फेंक दिया.
12 मार्च को प्रशांत की बहन ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का सनहा
उन्होंने बताया कि 12 मार्च को प्रशांत की बहन ने बिरसानगर थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था. इसके बाद सिटी एसपी की अगुवाई में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू हुई. जांच के क्रम में किराये की कार का पता चला. कार चालक ने स्वीकार किया कि वह प्रशांत और काजल को लेकर हजारीबाग गया था. इसके बाद पुलिस ने काजल से संपर्क करने का प्रयास किया. लेकिन काजल ने पहले तो पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया.
काजल का कार चालक से कराया गया आमना-सामना
बाद में कानूनी दांव-पेच भी करने लगी. लेकिन, जब कार चालक और काजल को आमने-सामने किया गया, तो सच्चाई उसने बयां कर दी. इसके बाद उसकी निशानदेही पर रौनक कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया. फिर प्रशांत कुमार सिन्हा के शव को बरामद किया गया.
प्रशांत की घड़ी, मोबाइल और चार्जर बरामद
एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि प्रशांत की कलाई घड़ी और मोबाइल चार्जर बरामद कर लिया गया है. जबकि हत्या के बाद शव को छुपाने में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है. शव पूरी तरह सड़ गया था. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. इसके बाद अंतिम संस्कार हुआ. गिरफ्तार काजल सुमन और रौनक कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
Also Read : हजारीबाग में लापता युवक का शव डोभे से बरामद, हत्या की आशंका, ग्रामीणों में आक्रोश
फेसबुक के माध्यम से काजल से हुई दोस्ती
फेसबुक के माध्यम से प्रशांत और काजल की दोस्ती वर्ष 2019 में हुई थी. वो लोग एक साथ दिल्ली समेत अन्य कई स्थानों पर गये थे. प्रशांत ने ही काजल की कई लोगों से पहचान करायी थी. मालूम हो कि गत 11 मार्च से बिरसानगर के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा घर से गायब थे.
रांची जाने की बात कहकर घर से निकला था प्रशांत
प्रशांत ने घरवालों को रांची जाने की बात कही थी. इसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा था. 12 मार्च को बहन ने बिरसानगर थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया. फिर 22 मार्च को पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. शनिवार को प्रशांत का शव पुलिस ने हजारीबाग के छड़वा पुल के पास एक प्लास्टिक के बोरा से बरामद किया था.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




