विज्ञापन
Hindi NewsRajyaझारखंडजमशेदपुर

जमशेदपुर न्यूज़

गुरुपर्व को लेकर पांच दिवसीय प्रभात फेरी 10 सेप्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व 15 कोप्रमुख संवाददाता, जमशेदपुरगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची द्वारा सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व के अवसर पर 10 से 14 नवंबर तक पांच दिवसीय प्रभात फेरी निकाली जायेगी. शनिवार को इस आशय की जानकारी देते हुए प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि 10 नवंबर (रविवार) से साकची परिक्षेत्र में प्रभात फेरी भ्रमण करेगी, जिसको लेकर रूट चार्ट जारी कर दिया गया है. रूट चार्ट के अनुसार रविवार को गुरु नानक नगर साकची से प्रभात फेरी की शुरुआत होगी. प्रभात फेरी उप-कमेटी के सदस्य सुरजीत सिंह छीते ने बताया कि प्रभात फेरी पहले दिन रविवार को गुरु नानक नगर साकची से, 11 को पुरानी काशीडीह और बगान एरिया, 12 को न्यू काशीडीह और बाराद्वारी, 13 को रिफ्यूजी कॉलोनी और सीतारामडेरा तथा 14 को फिर से गुरु नानक नगर और ठाकुरबाड़ी रोड (आम बगान) का भ्रमण करेगी.प्रभात फेरी प्रतिदिन प्रातः साढ़े तीन बजे निकलेगी भ्रमण पर: उप-कमेटी के सदस्य प्रीतपाल सिंह और हरविंदर सिंह ने कहा कि प्रभात फेरी प्रतिदिन प्रातः साढ़े तीन बजे भ्रमण के लिए साकची गुरुद्वारा से प्रस्थान करेगी, जिसका आयोजन साकची स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इच्छुक श्रद्धालु संगत प्रभात फेरी को दर्शन के लिए घर पर आमंत्रित करने के लिए 8210248895 नंबर पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं.

गुरुपर्व को लेकर पांच दिवसीय प्रभात फेरी 10 सेप्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व 15 कोप्रमुख संवाददाता, जमशेदपुरगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची द्वारा सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व के अवसर पर 10 से 14 नवंबर तक पांच दिवसीय प्रभात फेरी निकाली जायेगी. शनिवार को इस आशय की जानकारी देते हुए प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि 10 नवंबर (रविवार) से साकची परिक्षेत्र में प्रभात फेरी भ्रमण करेगी, जिसको लेकर रूट चार्ट जारी कर दिया गया है. रूट चार्ट के अनुसार रविवार को गुरु नानक नगर साकची से प्रभात फेरी की शुरुआत होगी. प्रभात फेरी उप-कमेटी के सदस्य सुरजीत सिंह छीते ने बताया कि प्रभात फेरी पहले दिन रविवार को गुरु नानक नगर साकची से, 11 को पुरानी काशीडीह और बगान एरिया, 12 को न्यू काशीडीह और बाराद्वारी, 13 को रिफ्यूजी कॉलोनी और सीतारामडेरा तथा 14 को फिर से गुरु नानक नगर और ठाकुरबाड़ी रोड (आम बगान) का भ्रमण करेगी.प्रभात फेरी प्रतिदिन प्रातः साढ़े तीन बजे निकलेगी भ्रमण पर :उप-कमेटी के सदस्य प्रीतपाल सिंह और हरविंदर सिंह ने कहा कि प्रभात फेरी प्रतिदिन प्रातः साढ़े तीन बजे भ्रमण के लिए साकची गुरुद्वारा से प्रस्थान करेगी, जिसका आयोजन साकची स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इच्छुक श्रद्धालु संगत प्रभात फेरी को दर्शन के लिए घर पर आमंत्रित करने के लिए 8210248895 नंबर पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन
PrevPage 595Next

Jamshedpur Today News :

Latest Jamshedpur News in Hindi: जमशेदपुर के स्थानीय समाचार, राजनीतिक, मौसम, लाइफस्टाइल, शिक्षा, इवेंट, बिजनेस, स्वास्थ्य, रेलवे और प्रशासनिक खबरों की हर पल की ताजा जानकारी पाने के लिए आप हर समय प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां आपको निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, फैक्ट चेक, ग्राउंड रिपोर्ट के साथ हर पल की खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाती है। प्रभात खबर आपके लिए 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञों की खोजपरक रिपोर्टिंग, फीचर, लेख और टिप्पणियां लेकर आता है, जो आपको हर समय रियल टाइम और निशुल्क मिलती हैं। इसके साथ ही पढ़ें क्यूरेटेड और महत्वपूर्ण Jamshedpur news

Jamshedpur Mausam :

जमशेदपुर के लिए आज का सटीक और डिटेल्ड मौसम (Mausam) की जानकारी यहां पाएं।

About Jamshedpur

जमशेदपुर (Jamshedpur) झारखंड राज्य का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है, जिसे भारत की स्टील सिटी के नाम से भी जाना जाता है। टाटा स्टील की स्थापना के साथ यह शहर आधुनिक भारत के औद्योगिक विकास का प्रतीक बन गया है। यहां तक कि स्वच्छ वातावरण, सुव्यवस्थित सड़कों और योजनाबद्ध कॉलोनियों के कारण जमशेदपुर देश के सबसे सुंदर और व्यवस्थित शहरों में से एक है।

यहां उद्योग, शिक्षा, संस्कृति और खेल का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है। जमशेदपुर न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी झारखंड का गौरव और शान है।

Also Read: Jamshedpur ePaper Today – Read the Latest News Online

जमशेदपुर का मौसम और खानपान (Jamshedpur Weather & Food)

बात जब जमशेदपुर मौसम की आए तो यहां का मौसम सालभर मध्यम और सुहावना रहता है। वहीं गर्मियों में यहां का तापमान लगभग 30°C से 40°C तक पहुंच जाता है, जबकि यही तापमान सर्दियों में 10°C से 12°C तक गिर जाता है और खासकर जब बात यहां की मानसून के समय की जाए तो यह शहर हरियाली से भर जाता है और यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक होता है।

रही बात जमशेदपुर खानपान की हो तो यहां की थाली में झारखंडी स्वाद और प्यार की झलक साफ दिखती है। यहां का लिट्टी-चोखा, मछली-भात, ढेंकी चूड़ा, पिठा,धुस्का और सत्तू पराठा लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। साथ ही इसके स्वाद का हर कोई दीवाना होता है और रही बात मिठाइयों की तो ठेकुआ, खाजा और अनरसा का स्वाद यहां की असली पहचान है।

Also Read: Jamshedpur Mausam Update (जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट) – Today’s Weather & Forecast