Jamshedpur News : टेंट में प्रत्याशी शंभू चौधरी ने गुजारी रात, सुबह जनसंपर्क में निकले
Updated at : 02 Nov 2024 8:38 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शंभू चौधरी 13 नवंबर तक रात्रि विश्राम बस्तियों में करेंगे. जनता के बीच रहकर ही अपना जनसंपर्क अभियान चलायेंगे. शुक्रवार की रात शंभू चौधरी ने कदमा रामजनम नगर में रात्रि विश्राम किया.
विज्ञापन
13 नवंबर तक नहीं जायेंगे घर
Jamshedpur News :
जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शंभू चौधरी 13 नवंबर तक रात्रि विश्राम बस्तियों में करेंगे. जनता के बीच रहकर ही अपना जनसंपर्क अभियान चलायेंगे. शुक्रवार की रात शंभू चौधरी ने कदमा रामजनम नगर में रात्रि विश्राम किया. शनिवार की सुबह कदमा से ही जनसंपर्क शुरू किया. उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन एक एरिया में ही रात्रि में जनता के बीच रहेंगे. कदमा के बाद वे सोनारी, साकची, आजादबस्ती, डिमना और मानगो के किसी मुहल्ले में रात गुजरेंगे. 13 नवंबर तक वे घर नहीं जायेंगे. शनिवार को शंभू चौधरी ने कदमा, सोनारी, मानगो और डिमना में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान मतदाताओं से क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग मांगा. उन्होंने कहा कि जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है.इस मौके पर दीपक पूर्ति, मनोज यादव, दीपक चटर्जी, चंदा मिश्रा, चंदा देवी, पवन सिंह, अर्जुन सिंह, डॉ डीके सिंह, कांता देवी, अखिलेश कुमार, सोनी यादव, अजय दुबे, रमेश शर्मा, पूजा प्रमाणिक, मंज़र खान, रहमत टुल्ल खान लक्ष्मी देवी, बबिता ठाकुर आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




