Bokaro News : सिटी सेंटर की सड़कें बदहाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bokaro News : ट्रेसिटी सेंटर-सेक्टर 04 में प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिटी सेंटर-सेक्टर 04 में शुक्रवार को प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर सिटी सेंटर के प्लॉटधारियां और व्यवसायियों का दर्द छलका. सभी ने एक स्वर में कहा कि बाजार की सड़कें काफी जर्जर हो गयी हैं. बोकारो का दिल कहे जाने वाले सिटी सेंटर में सड़कों का यह हाल है. इससे ग्राहकों काे भी परेशानी हो रही है. कई जगह सड़क का अस्तित्व समाप्त हो गया है, तो कहीं सड़क अस्तित्व बचाने की जद्दोजहद कर रही है. कई स्थानों पर सड़क बनी ही नहीं है. कई जगह सड़क पर बने गड्ढों में जलजमाव हो रहा है. कुछ सड़कों का निर्माण कुछ माह पहले ही हुआ था, वह भी जर्जर हो रही है. सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गढ्ढे बन गये हैं. जर्जर सड़कों के कारण बारिश के बाद ग्राहक बाजार नहीं आते हैं. कारण, बारिश के बाद जल-जमाव और कीचड़. मालूम हो कि सिटी सेंटर में 500 से अधिक स्थायी दुकानें व मकान हैं. लगभग 1500 फुटपाथ दुकानें भी हैं.

ड्रेनेज सिस्टम फेल, सड़कों पर बहता है पानी

प्रभात खबर की टीम ने जांच की तो पता चला कि बाजार की ड्रेनेज सिस्टम लगभग फेल है. कारण, बाजार के कुछ प्लॉटधारियों व दुकानदारों ने ड्रेनेज सिस्टम पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया है. इसके कारण ड्रेनेज का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है. बाजार की छोटी-बड़ी नालियों पर दर्जनों फुटपाथ दुकानदारों ने भी कब्जा कर लिया. इससे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है और पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है. इसके कारण सड़कें बदहाल हैं. मरम्मत के कुछ माह बाद ही जल जमाव के कारण सड़क फिर से खराब हो जाती है. बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने कहा कि सिटी सेंटर-सेक्टर 04 की सड़कों में बने गड्ढे को भरने व आवश्यकतानुसार मरम्मत का कार्य एक माह के अंदर करने की योजना है. ड्रेनेज सिस्टम के जाम होने के कारण जलजमाव व चेंबर के ओवर फ्लो होने की वजह से सड़कें खराब हो जाती हैं.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola