चास में गणपति महोत्सव का आयोजन, पांच दिनों तक होगा महाप्रसाद वितरण
गणपति महोत्सव में शामिल भक्त
चास के मेन रोड स्थित तुलसी बांध में श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया है. गणपति ग्रुप के सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ किया, जहां श्रद्धालुओं ने सहपरिवार आकर गणपति बप्पा के दर्शन किए. पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन संध्या आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा, और 18 सितंबर को गणपति विसर्जन की शोभायात्रा निकाली जाएगी.
बोकारो. श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर चास के मेन रोड स्थित तुलसी बांध में गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया है. गणपति ग्रुप के सदस्यों ने सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया. इस दौरान क्षेत्र के श्रद्धालु सहपरिवार पहुंचे और गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की.
आयोजन के संरक्षक अमर स्वर्णकार ने कहा कि गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा से श्रद्धालुओं को आस्था और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय गणपति महोत्सव के दौरान प्रत्येक दिन संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा.
ये भी पढ़ें: लोन चुकाकर 2011 में लिया NOC, 2026 में खाते को बताया NPA; जांच की मांग
18 सितंबर को होगा गणपति विसर्जन
आयोजकों के अनुसार, पांच दिवसीय महोत्सव के समापन के बाद 18 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली जायेगी और प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है.
मौके पर शंकर पाल, गोपी स्वर्णकार, सूरज मोदक, बप्पी स्वर्णकार, गौतम स्वर्णकार, चंडी दत्ता, रोहित स्वर्णकार, कार्तिक स्वर्णकार, शांति स्वर्णकार, रोहन स्वर्णकार, सोमनाथ, सूरज, राहुल, शंभू धीवर समेत अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए