IIM कलकत्ता के बिजाथॉन क्विज में BSL ने मारी बाजी, रणनीतिक सोच और टीमवर्क से हासिल किया दूसरा स्थान
बिजाथॉन क्विज में पुरस्कार लेते हुए बीएसएल की टीम
बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की टीम ने IIM कलकत्ता के बिजाथॉन क्विज में प्रथम उपविजेता बनकर अपनी पहचान बनाई है. टीम ने अपनी तेज निर्णय क्षमता, व्यावसायिक समझ और बेहतरीन टीमवर्क से 50 से अधिक प्रतिभागियों को पीछे छोड़ा.
बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की टीम ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) कलकत्ता की ओर से आयोजित लैटिस 2026 के तहत बिजाथॉन क्विज में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम उपविजेता का खिताब हासिल किया है. टीम ने प्रतियोगिता में त्वरित निर्णय क्षमता, व्यावसायिक समझ, रणनीतिक सोच और बेहतर टीमवर्क का प्रदर्शन किया.
12 सितंबर को आयोजित बिजाथॉन क्विज में देश के विभिन्न कॉरपोरेट संस्थानों और बिजनेस स्कूलों की 50 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई. चुनौतीपूर्ण प्रीलिम्स राउंड के बाद विभिन्न कॉरपोरेट संस्थानों और बिजनेस स्कूलों की आठ टीमों ने ग्रैंड फिनाले में जगह बनायी, जिसमें बीएसएल की टीम भी शामिल रही.
ग्रैंड फिनाले में हासिल किया दूसरा स्थान
बीएसएल का प्रतिनिधित्व सहायक महाप्रबंधक (गैस यूटिलिटीज) एसडब्ल्यू किस्पोट्टा और सहायक महाप्रबंधक (पीपीसी एवं एससी) आनंद राज ने किया. ग्रैंड फिनाले में दोनों ने आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते हुए त्वरित सोच और रणनीतिक दृष्टिकोण का परिचय दिया.
ये भी पढ़ें: चास में 3 करोड़ की लागत से बनी सड़क बदहाल, साढ़े आठ किमी मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे
बेहतर प्रदर्शन के दम पर बीएसएल की टीम ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया और प्रथम उपविजेता बनी. एचसीएल की टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आईआईएम कलकत्ता की टीम तृतीय स्थान पर रही.
बीएसएल प्रबंधन ने दी बधाई
प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने पर बीएसएल प्रबंधन ने एसडब्ल्यू किस्पोट्टा और आनंद राज को बधाई दी. प्रबंधन ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए