बोकारो थर्मल में सब्जी विक्रेता से UPI के जरिए 95 हजार की ठगी, साइबर पोर्टल पर शिकायत
यह फोटो एआई से बनाई गयी है
बोकारो थर्मल में सब्जी विक्रेता धनराज साव UPI के माध्यम से 95 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गए. घटना के बाद उन्होंने तुरंत साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस से राशि फ्रीज कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है.
बोकारो. बोकारो थर्मल निवासी सब्जी विक्रेता धनराज साव के बैंक खाते से UPI के जरिए 95 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. घटना 14 सितंबर की शाम की बतायी जा रही है. पीड़ित के अनुसार, जालसाजों ने धोखे से उनके स्थानीय बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 95 हजार रुपये की राशि निकाल ली.
घटना की जानकारी मिलने के बाद धनराज साव ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद 15 सितंबर को बोकारो थर्मल थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग की.
ये भी पढ़ें: बोकारो में पर्यावरण बचाने सड़क पर उतरे 4000 से अधिक बच्चे, पत्थरकट्टा से राम मंदिर चौक तक बनाई ह्यूमन चेन
बैंक और यूपीआई माध्यम से राशि फ्रीज कराने की मांग
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से संबंधित बैंक और यूपीआई सेवा प्रदाता से संपर्क कर ठगी की राशि को तत्काल फ्रीज कराने की मांग की है. उन्होंने 95 हजार रुपये वापस दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की भी गुहार लगायी है.
धनराज साव का कहना है कि मामले में जल्द कार्रवाई होने से ठगी की गयी राशि को सुरक्षित कर वापस पाने में मदद मिल सकती है. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए