चास-तलगड़िया मुख्य सड़क पर दो बाइकों की सीधी टक्कर, तीन युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गयी है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो के चास-तलगड़िया मुख्य पथ पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन

बोकारो. चास-तलगड़िया मुख्य पथ पर बिनोद चौक और कुआं मोड़ के बीच दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में नवाडीह गांव निवासी अजीत राजवार (24), शंकर महतो और लालजी प्रसाद महतो (26) शामिल हैं.

विज्ञापन

घटना के बाद अजीत राजवार को गंभीर स्थिति में बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं शंकर महतो और लालजी प्रसाद महतो का इलाज बिजुलिया स्थित अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गये.

ये भी पढ़ें: लोन चुकाकर 2011 में लिया NOC, 2026 में खाते को बताया NPA; जांच की मांग

गांव जाने के दौरान हुआ हादसा

बताया जाता है कि अजीत राजवार बाइक संख्या जेएच09बीएच-2437 से नवाडीह गांव की ओर जा रहे थे. वहीं शंकर महतो और लालजी प्रसाद महतो पल्सर बाइक संख्या जेएच09एडब्ल्यू-7496 से बाटबिनोर से चास की ओर जा रहे थे.

बिनोद चौक और कुआं मोड़ के बीच दोनों बाइकों की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

घटना की जानकारी मिलते ही चास मुफस्सिल और सियालजोरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. अजीत राजवार की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी ली और दोनों बाइकों के संबंध में भी जानकारी जुटायी. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola