Jamshedpur News : एनएच : रिजर्व बस में बैठाने से मना किया, तो युवकों ने कार में की तोड़फोड़ व मारपीट

Updated at : 11 Apr 2026 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : एनएच : रिजर्व बस में बैठाने से मना किया, तो युवकों ने कार में की तोड़फोड़ व मारपीट

एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच स्थित बालीगुमा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को दो युवकों ने काफी हंगामा किया. युवकों ने शादी समारोह में आजादनगर से धालभूमगढ़ जा रहे बस में जबरन बैठने का प्रयास किया.

विज्ञापन

नशे की हालत में दोनों युवक, एमजीएम थाना में पुलिस कर रही पूछताछ

शादी समारोह में आजादनगर से कार व बस में धालभूमगढ़ जा रहा था परिवार

Jamshedpur News :

एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच स्थित बालीगुमा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को दो युवकों ने काफी हंगामा किया. युवकों ने शादी समारोह में आजादनगर से धालभूमगढ़ जा रहे बस में जबरन बैठने का प्रयास किया. मना करने पर युवकों ने बस के पीछे खड़ी कार में तोड़फोड़ की. वहीं, कार में सवार लोगों से मारपीट भी की. कार में महिला व बच्चे भी बैठे थे. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. नजारा देख लोग जुट गये. सूचना मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस दोनों युवक को पकड़ कर थाना ले गये. दोनों युवक वाहन चालक हैं. कार में सवार आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी इमरान शेख ने बताया कि वे लोग बस और कार से धालभूमगढ़ में एक शादी समारोह में जा रहे थे. बालीगुमा में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के बाद बस व कार खड़ी थी.

इसी दौरान दो युवक जबरन बस में घुसने का प्रयास किया. हमलोगों ने युवकों को बताया कि बस में सभी परिवारवाले हैं और रिजर्व कर शादी समारोह में जा रहे हैं. जिसके बाद दोनों युवकों ने मुझपर हमला कर दिया. वहीं, कार का शीशा तोड़ दिया. कार में महिला व बच्चे भी थे. वे काफी डर गये. दोनों युवक नशे की हालत में थे. मारपीट में मेरा भाई और एक रिश्तेदार घायल हो गया. इधर, पुलिस दोनों युवक से पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार दोनों युवक चालक हैं. नशे की हालत में उनलोगों ने घटना को अंजाम दिया है. जांच की जा रही है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola