Bokaro News : ट्रेजरी घोटाला में जांच के लिए पटना जायेगी टीम

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : ट्रेजरी घोटाला में जांच के लिए पटना जायेगी टीम

Bokaro News : ट्रेजरी घोटाला में जांच के लिए टीम पटना जायेगी.

विज्ञापन

बोकारो में ट्रेजरी से कई पुलिस अधिकारी व जवानों के नाम पर करोड़ों की अवैध निकासी में कई लोगों के शामिल होने की आशंका हैं. सूत्रों के अनुसार जांच टीम जल्द ही पटना जा सकती है. सस्पेंड लेखापाल कौशल का पैतृक घर पटना में है. फर्जीवाड़ा की रकम कौशल ने अपनी पत्नी अनु पांडे के खाते में भेजी है. फिलहाल उस बैंक खाता को फ्रीज कर दिया गया है. जांच टीम उस खाते से हुए ट्रांजेक्शन को खंगालने में जुटी है.

इन सवालों के भी खोजी जा रहे जवाब

राज्य की टीम व डीसी द्वारा गठित टीम एसपी विभाग के लेखापाल कार्यालय में कार्यरत सभी जवानों से पूछताछ कर रही है. साथ ही कौशल के खाते की भी जांच की जा रही है. कौशल अवकाश के दिनों में क्या-क्या करता था. किन जगहों पर अधिक जाता था. फिलहाल डिजिटल उपकरणों की जांच अधिक की जा रही है. कौशल से मिलने-जुलने वालों से भी जांच टीमें मिलेंगी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola