एसपी कार्यालय से कुछ दूरी पर महिला से चेन छीन कर भागे अपराधी

Updated:
विज्ञापन
16 | Prabhat Khabar Network

पीड़ित महिला | Prabhat Khabar Network

बोकारो में एसपी कार्यालय के पास बाइक सवार अपराधियों ने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

संवाददाता, बोकारो

बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंप दो में एसपी कार्यालय से महज कुछ दूरी पर शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला राम दुलारी देवी से 14 ग्राम सोने की चेन की छिनतई हो गयी. महिला घर से उत्पाद विभाग कार्यालय के समीप मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं. लौटने के दौरान घटना हुई. एक युवक बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर इंतजार कर रहा था. दूसरा युवक काले गमछे से चेहरा ढंक कर महिला के पास पहुंचा और गले से चेन झपटने की कोशिश की. छीना-झपटी के दौरान महिला सड़क पर गिर गयी. इसके बाद युवक ने चेन छीन ली और अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है.

जहां चेन छिनतई की घटना हुई, वहां आसपास में न्यायालय, एसपी कार्यालय, डीसी कार्यालय, डीटीओ कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय हैं. ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में चेन छिनतई कर अपराधी फरार हो गये. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

शहर में 12 दिनों में चेन छिनतई की तीसरी घटना

शहर में 12 दिनों में चेन छिनतई की तीन घटना हुई है. 12 जुलाई को बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो में एक पुरुष व 13 जुलाई को सेक्टर चार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट में एक महिला से चेन छिनतई हुई थी. घटना में शामिल अपराधी पुलिस पकड़ से अब तक दूर हैं.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola