बहरीन ओपन की तैयारी में जुटे शहर के पैरा शटलर उमेश विक्रम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2024 10:47 PM
PARA SHUTTLER UMESH VIKRAM KUMAR . बहरीन की राजधानी मनामा में 10-15 दिसंबर तक बहरीन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.
जमशेदपुर. बहरीन की राजधानी मनामा में 10-15 दिसंबर तक बहरीन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस चैंपियनशिप में जमशेदपुर के युवा पैरा शटलर उमेश विक्रम भी हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता में शामिल होने से पूर्व उमेश विक्रम जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित न्यू बैडमिंटन हॉल में कोच विवेक कुमार की देखरेख में ट्रेनिंग हासिल कर रहे हैं. एसएल-3 वर्ग में खेलने वाले उमेश विक्रम की एकल विश्व रैंकिंग सात है. उमेश अपनी रैकिंग में सुधार करके टॉप-5 में आना चाहते हैं. हाल ही में टोक्यो में संपन्न हुए जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में उमेश विक्रम ने दो पदक हासिल किए है. उन्होंने एकल वर्ग में रजत पदक और युगल वर्ग में गोल्ड में हासिल किया. कोच विवेक कुमार की देखरेख में उमेश अपनी की स्किल व फिटनेस को दुरूस्त कर रेह हैं. कोच के साथ वह हेयरपिन नेट शॉट और बैकहैंड को मजबूत करने में लगे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










