Jamshedpur News : वाहन चे���िंग में 60 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

हल्दीपोखर ओडिशा मुख्य सड़क पर चला वाहन चेकिंग अभियान
जादूगोड़ा. कोवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने कहा कि चुनाव में असामाजिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. शुक्रवार रात्रि गश्ती में हल्दीपोखर ओडिशा मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. अचानक हेंसड़ा जुड़ीपहाड़ी रोड से पिकअप वाहन मुख्य सड़क पर आया. वाहन को रोककर चेकिंग करने पर 60 पीस शराब की बोतल तथा 1200 खाली बोतल बरामद किया गया. बोतलों को वाहन सहित जब्त कर लिया गया है. इस में मामले में हल्दीपोखर निवासी धनंजय यादव को गिरफ्तार किया गया. इस मामले के अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










