साहिबगंज कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 10 दिन में दूसरी बार ईमेल से मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

Sahibganj News: साहिबगंज व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से दहशत फैल गई है. दूसरी बार धमकी भरा ईमेल आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है. इससे संबंधित खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

साहिबगंज से इमरान की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज जिले के व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में दहशत फैल गई. 10 दिनों के भीतर दूसरी बार धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 

कोर्ट परिसर खाली, लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

धमकी की सूचना मिलते ही जज, वकील और कोर्ट कर्मियों को तुरंत कोर्ट रूम से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. पूरे कोर्ट परिसर को खाली कर सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया. 

पुलिस-प्रशासन अलर्ट, बम निरोधक दस्ता तैनात

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह समेत कई अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली, हालांकि अब तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है. 

पहले भी मिल चुकी धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

ध्यान देने वाली बात है कि 26 मार्च को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसमें मैसूर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. अब दोबारा ईमेल आने के बाद पुलिस और इंटेलिजेंस टीमें इसकी जांच में जुट गई हैं. 

प्रशासन की अपील, अफवाहों से बचें

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola