Owen Coyle Again Head Coach Of Jamshedpur Fc : ओवन कॉयल फिर बने जेएफसी के नये हेड कोच, आज पहुंचेंगे शहर
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 24 Jan 2026 4:01 AM
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने एक बड़ा बदलाव करते हुए स्कॉटलैंड के ओवन कॉयल को फिर से जेएफसी का नया हेड कोच नियुक्त किया है.
निसार, जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने एक बड़ा बदलाव करते हुए स्कॉटलैंड के ओवन कॉयल को फिर से जेएफसी का नया हेड कोच नियुक्त किया है. ओवन अपना नया कार्यभार संभालने के लिए शनिवार को जमशेदपुर पहुंच रहे हैं. ओवन 25 जनवरी को जेएफसी की आधिकारिक अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे. खालिद जमील के भारतीय सीनियर पुरुष टीम का कोच बनने के बाद जेएफसी प्रबंधन ने अपने सहायक कोच स्टीवन डायस को हेड कोच बनाया था. उनके नेतृत्व में टीम ने डूरंड कप व एआइएफएफ सुपर कप में शिरकत की थी. लेकिन, टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. स्टीवन डायस टीम में सहायक कोच की भूमिका में नजर आयेंगे. ओवन के साथ एक अलावा एक अन्य विदेशी सहायक कोच स्टीअर्ट भी जेएफसी के साथ जुड़ेंगे. उल्लेखेनीय है कि ओवन कॉयल जेएफसी को 2020-22 तक कोचिंग प्रदान कर चुके हैं. कोरोना काल (2020-21) में जब आइएसएल का आयोजन गोवा में हुआ था. उस सत्र में जेएफसी की टीम लीग शील्ड विनर बनी थी. एक बार फिर से टीम प्रबंधन ने 59 वर्षीय ओवन कॉयल पर भरोसा दिखाते हुए नयी जिम्मेदारी सौंपी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










