Jamshedpur News : परसुडीह हाट के 99 व्यवसायियों को दुकान खाली करने का नोटिस, जानिये कितने दिनों की मिली मोहलत
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 18 May 2026 1:11 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
कृषि उत्पादन बाजार समिति ने परसुडीह हाट के ग्राउंड फ्लोर के 99 दुकानदारों को दुकान खाली करने का नोटिस भेजा है. दुकानदारों को 7 दिन की मोहलत दी गयी है.
विज्ञापन
बाजार समिति के दुकानदार आज उपायुक्त से मिलकर बतायेंगे समस्याएं
Jamshedpur News
: कृषि उत्पादन बाजार समिति ने परसुडीह हाट के ग्राउंड फ्लोर के 99 दुकानदारों को दुकान खाली करने का नोटिस भेजा है. दुकानदारों को 7 दिन की मोहलत दी गयी है. नोटिस में दुकानों काे खाली करने का कारण जर्जर भवन बताया गया है. नोटिस के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है. दुकानदारों को यह भय सता रहा है कि यदि दुकान खाली कराया जाता है, तो उनके परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा. इधर, दुकानदार वैकल्पिक उपाय निकालने के लिए विधायक का दरवाजा खटखटा चुके हैं. सोमवार को दुकानदार उक्त मुद्दे को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे और समस्या का समाधान निकालने की मांग करेंगे.पहले तल से गिरता है प्लास्टर व छज्जा
परसुडीह हाट के प्रथम तल की दुकानें पहले ही पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं. इस तल की दुकानें दुकानदारों को आवंटित होने के बावजूद नहीं खोली जाती हैं. लंबे समय तक यही स्थिति होने की वजह से शटर व छज्जा आदि पूरी तरह सड़ गया है. हल्की, बारिश में भी छज्जा व प्लास्टर गिरता रहता है.कोट…
हमारा गुजर-बसर दुकान से होने वाली आय से होता है. यदि दुकान ही खाली करा दिया जायेगा, तो हम सड़क पर आ जायेंगे. इसलिए सोमवार को परसुडीह हाट के सभी दुकानदार उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्या का हल निकालने की मांग करेंगे. – ऋषि सिंह, अध्यक्ष, परसुडीह पक्का दुकानदार संघबाजार समिति का मकसद दुकानों को खाली कराना नहीं है. प्रथम तल के प्लास्टर व छज्जा गिरने से हादसे का डर रहता. पूरी बिल्डिंग की मरम्मत कराने के लिए दुकानदारों से नोटिस दिया गया है. यदि वे दुकान को खाली नहीं करेंगे, तो उसे दुरुस्त करना संभव नहीं है.-अभिषेक आनंद, सचिव, कृषि उत्पादन बाजार समिति परसुडीह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










