Jamshedpur News : जुगसलाई फायरिंग : कार बरामद, दो गिरफ्तार, सन्नी व उसके साथी की तलाश में छापा

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 18 May 2026 1:13 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जुगसलाई नगरपालिका कॉम्प्लेक्स स्थित यूनिक कलेक्शन में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जुगसलाई नगरपालिका कॉम्प्लेक्स स्थित यूनिक कलेक्शन में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है. वहीं, राहुल सिंह उर्फ अंतिम पाई और कार मालिक नामता को गिरफ्तार किया है. पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी सन्नी सरदार व उसके साथी की तलाश में जुटी है. गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर रविवार को पुलिस ने कई जगहों पर छापामारी की है. सन्नी सरदार घाघीडीह जेल में बंद जुगसलाई का शातिर बदमाश मनीष सिंह के गिरोह से जुड़ा है.

सूत्र बताते हैं कि मनीष सिंह व उसके गिरोह द्वारा जुगसलाई समेत अन्य क्षेत्र के कारोबारियों को लगातार रंगदारी के लिए धमकी दे रहे थे. फायरिंग का आरोपी सन्नी सरदार पर पूर्व में सोनारी में टिंकू साव की हत्या और जुगसलाई में दीपक पर फायरिंग का आरोपी है. पुलिस की टीम सन्नी सरदार की गिरफ्तारी के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हुई है. दूसरी ओर, यूनिक कलेक्शन के संचालक विनेश बेरिया उर्फ चीकू ने जुगसलाई थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. वारदात के बाद से ही कारोबारी समेत उनका परिवार दहशत में है. पुलिस के अनुसार, जल्द ही केस का खुलासा किया जायेगा. हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. कुछ युवकों से पूछताछ भी पुलिस कर रही है.

मालूम हो कि रंगदारी नहीं देने पर गत शुक्रवार को यूनिक कलेक्शन नामक दुकान में घुसकर अपराधियों ने संचालक विनेश बेरिया पर गोली चलायी थी. घटना में वे बाल-बाल बच गये थे. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola