Jamshedpur News : घर-घर जायेगा ई-रिक्शा, जेएनएसी व मानगो की तंग गलियों से उठेगा कचरा
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) और मानगो नगर निगम क्षेत्र की तंग गलियों में भी अब घर-घर से कचरे का उठाव होगा.
विज्ञापन
– मानगो निगम ने 10 और जेएनएसी ने 6 ई-रिक्शा खरीदे
Jamshedpur News :
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) और मानगो नगर निगम क्षेत्र की तंग गलियों में भी अब घर-घर से कचरे का उठाव होगा. मानगो नगर निगम ने 10 और जेएनएसी ने 6 नयी ई-रिक्शा की खरीदारी की है. उम्मीद है कि चार-पांच दिनों में ये ई-रिक्शा घर-घर जाने लगेंगी. इनके आने से जहां बड़े वाहनों को मुड़ने या पहुंचने में परेशानी होती थी, अब उन इलाकों तक निकायों की पहुंच हो जायेगी.निकायों के पास संसाधन
– मानगो नगर निगम के पास 51 ऑटो टीपर हैं, जिनसे कचरा उठाव किया जा रहा है. दो जेसीबी, दो हाइवा और एक ट्रैक्टर से मानगो, डिमना चौक और पारडीह चौक से कचरा उठाव हो रहा है. निगम क्षेत्र की बड़ी-बड़ी सोसायटियों से कचरा उठाने के लिए 10 मिनी रिफ्यूज कम्पेक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है.- जेएनएसी ने कचरा उठाव के लिए पूरे क्षेत्र को सात जोन में बांटा है. इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत किया है. 300 से ज्यादा सफाई कर्मी दिन-रात काम में जुटे हैं. जेएनएसी के पास 55 ऑटो टीपर, 05 मिनी कम्पेक्टर, दो जेसीबी, पांच ट्रैक्टर, एक हाइवा और 06 ई-रिक्शा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










