Jamshedpur News : ठेला पर मोटरसाइकिल रख निकाला जुलूस, फूंका केंद्र सरकार का पुतला
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
नीट पेपर लीक, महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने को लेकर जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव के नेतृत्व में रविवार को साकची शहीद चौक के पास केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.
विज्ञापन
साकची में कांग्रेस सहकारिता विभाग ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
Jamshedpur News :
नीट पेपर लीक, महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने को लेकर जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव के नेतृत्व में रविवार को साकची शहीद चौक के पास केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इससे पहले कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता एक मोटरसाइकिल को ठेला पर रखकर और उसे माला पहनाकर जुलूस की शक्ल में साकची पलंग मार्केट से निकले. साकची शहीद चौक पर पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया.प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने नीट पेपर लीक मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की. साथ ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें वापस लेने और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया. जिला अध्यक्ष कांग्रेस सहकारिता विभाग के चिन्ना राव ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है. पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों से आम जनता त्रस्त है. केंद्र की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है. विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव विजय यादव, हर्षद अंसारी, राज किशोर प्रसाद, यूथ इंटक के जिला अध्यक्ष रंजन सिंह सहित भारी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










