Media cup cricket tournament : डॉक्टरों की टीम ने दर्ज की जीत

Updated at : 30 Jan 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
Media cup cricket tournament : डॉक्टरों की टीम ने दर्ज की जीत

jamshedpur sports news cricket. मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में डॉक्टरों की टीम ने मानगो मनमौजी को हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले जा रहे मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन जमशेदपुर डॉक्टर क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) एवं मानगो मनमौजी के बीच रोमांचक मैच खेला गया. इसमें डॉक्टरों की टीम विजयी रही. मानगो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट पर 72 रन बनाए. जवाब में डॉक्टरों की टीम 6.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया. जमशेदपुर डॉक्टर क्रिकेट एसोसिएशन टीम की तरफ से डॉ एरॉन ने सर्वाधिक 38 रन, डॉ आर कुमार ने 12 रन बनाये. मानगो की ओर से प्रशांत सिंह 42 रनों की शानदार पारी खेली. मौके पर चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ आर कुमार ने मीडिया कप के आयोजन की तारीफ की. मैच के दौरान प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर के पूर्व अध्यक्ष बी श्रीनिवास, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह, महासचिव विकास श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola