Jamshedpur News : टाटा-आद्रा मार्ग में आज से 19 तक कई ट्रेनें रद्द, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट व डायवर्ट
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 13 Oct 2025 1:12 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : चक्रधरपुर और आद्रा डिवीजन में रेलवे ट्रैक पर निर्माण संबंधी कार्य होने के चलते कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट, री-शिड्यूल व डायवर्ट करने का फैसला रेलवे ने किया है.
विज्ञापन
बक्सर-टाटा एक्सप्रेस री-शिड्यूल, 19 को बक्सर से 90 मिनट देर से होगी रवाना
Jamshedpur News :
चक्रधरपुर और आद्रा डिवीजन में रेलवे ट्रैक पर निर्माण संबंधी कार्य होने के चलते कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट, री-शिड्यूल व डायवर्ट करने का फैसला रेलवे ने किया है. इस संबंध में रेलवे अपने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर दी है, ताकि उन्हें अपनी संबंधित तिथियों पर यात्रा में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार आसनसोल-आद्रा-आसनसोल (68046-68045) मेमू पैसेंजर 19 को रद्द रहेगी. आद्रा-भागा-आद्रा ( 68077-68078) मेमू पैसेंजर 13, 14 और 19 अक्टूबर को रद्द रहेगी. मुंजनइ-चंद्रपुरा-भोजूडीह (68079-680780) मेमू पैसेंजर 14, 17 और 18 अक्तूबर को रद्द रहेगी. आद्रा-मिदनापुर-आद्रा ( 68090-68089) मेमू पैसेंजर 17 अक्तूबर को रद्द रहेगी. शॉर्ट टर्मिनेट होनेवाली ट्रेनें में टाटा-आसनसोल-बराभूम (68056-68060) मेमू पैसेंजर 14 अक्तूबर को आद्रा तक ही चलेगी. इसकी सेवा आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच रद्द रहेगी. झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम (18019-18020) 14 और 17 को बोकारो स्टील सिटी तक चलेगी. इसकी सेवा बोकारो स्टील सिटी से धनबाद-बोकारो स्टील सिटी में स्थगित रहेगी. वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान (13503-13504) मेमू एक्सप्रेस 14 और 17 को गोमो तक ही चलेगी. इसकी सेवा गोमो-हटिया-गोमो के बीच स्थगित रहेगी. शालीमार-भोजूडीह-शालीमार एक्सप्रेस 13 व 14 अक्तूबर को आद्रा तक ही चलेगी. यह ट्रेन आद्रा-भोजूडीह-आद्रा के बीच रद्द रहेगी.बक्सर-टाटा एक्सप्रेस को री-शिड्यूल किया गया है. बक्सर-टाटा (18184) एक्सप्रेस ट्रेन 19 अक्तूबर को बक्सर से 90 मिनट देर से रवाना होगी. डायवर्ट की गयी ट्रेन में टाटा-हटिया (18601) एक्सप्रेस 15 अक्तूबर को सीनी-गुंडा बिहार-मुरी के रास्ते चलेगी. यह ट्रेन सीनी, पुरुलिया-कोटशिला के रास्ते नहीं चलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










