Jamshedpur News : मानगो : राशन दुकानदार को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 14 Oct 2025 1:23 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-13 डी में राशन दुकानदार अबू सन्ना उर्फ बब्बू को गोली मार कर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
वसीम का बब्बू के साथ रुपये लेन-देन का चल रहा था विवाद
Jamshedpur News :
मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-13 डी में राशन दुकानदार अबू सन्ना उर्फ बब्बू को गोली मार कर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में वसीम अंसारी उर्फ वसीम खान और नयाब हुसैन उर्फ टेनिस उर्फ दानिश शामिल है. दानिश ने ही बब्बू पर गोली चलायी थी. पुलिस ने उनके पास से दो हथियार भी बरामद किया है. इसमें से एक हथियार का इश्तेमाल फायरिंग में किया गया था. उक्त जानकारी साेमवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने एसएसपी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. सिटी एसपी ने बताया कि 28 सितंबर को वसीम खान अपने एक साथी के साथ बुलेट पर सवार होकर आया था और बब्बू को गोली मार दी थी. सिटी एसपी ने बताया कि वसीम का बब्बू के साथ रुपये लेन-देन का विवाद चल रहा था. सभी एक साथ मिल कर बकरी चोरी कर उसे बेचने का काम करते थे. उसी रुपये के लेन-देन को लेकर वसीम और बब्बू में काफी दिनों से विवाद चल रहा था. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी वसीम पर फायरिंग, लूट, छिनतई के 11 केस पहले से दर्ज हैं. वह कई बार जेल भी जा चुका है. इस घटना के दो अन्य अभियुक्त रौनक और शाहरुख खान उर्फ चूहा बच्चा पूर्व में सरेंडर कर चुके हैं.दानिश के घर से पुलिस ने बरामद किया हथियार
सिटी एसपी ने बताया कि वसीम की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर दानिश के घर पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दानिश के घर से फायरिंग में प्रयुक्त हथियार और एक अन्य देसी कट्टा भी बरामद किया है. उसके बाद पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त दानिश को भी गिरफ्तार कर लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










