Mahakumbh Stampede 2025: भगदड़ में खो गया था झारखंड का यह शख्स, ठंड में काटी 5 रातें, फिर ऐसे पहुंचा घर
Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Feb 2025 3:42 PM
Mahakumbh Stampede 2025
Mahakumbh Stampede 2025: जमशेदपुर का एक शख्स भगदड़ में अपने साथियों से बिछड़ गया था. छह दिन बाद बाद वह प्रयागराज स्टेशन पर मिले. लापता होने की सूचना के बाद से परिवार में हड़कंप मच गया.
जमशेदपुर : कहा जाता है कि अगर ईश्वर आपके साथ हो तो कोई आपका बाल भी बांका नहीं कर सकता है. ये कथन जोगिंदर सिंह की जिंदगी के साथ हाल ही में घटित घटना में बिल्कुल फिट बैठती है. दरअसल जमशेदपुर के मानगो के रहने वाले इस शख्स ने महाकुंभ मेले में 29 जनवरी के दिन शाही स्नान करने गये थे. लेकिन उसी दिन सुबह चार बजे अचानक भगदड़ मच गयी. जिस कारण वह अपने सात साथियों से बिछड़ गये.
लापता होने की खबर से परिवार में मच गया हड़कंप
उनके लापता होने की खबर जब परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया. बेटी सीमा देवी, पुत्र सूरज सिंह और दामाद संतोष सिंह उनकी तलाश में प्रयागराज के लिए 29 जनवरी को ही रवाना हो गये. छठे दिन काफी खोजबीन के बाद जोगिंदर सिंह तीन फरवरी की रात 9 बजे प्रयागराज स्टेशन के पास मिले.
जोगिंदर सिंह की बेटी सीमा देवी बोलीं- 27 जनवरी को ही निकले थे पिता
जोगिंदर सिंह की बेटी सीमा देवी ने बताया उनके पिता 27 जनवरी को सात लोगों के साथ प्रयागराज महाकुंभ मेले में स्नान करने गये थे. मौनी अमावसया (29 जनवरी) की सुबह चार बजे अंडरवेयर और गमछा में टेंट से स्नान करने के लिए निकले थे. अचानक भगदड़ मचने से वे अपने सात साथियों से बिछड़ गये. रास्ता का पता नहीं चलने से वे भटक गये. उनका मोबाइल फोन, कपड़ा, पैसा टेंट में ही छूट गया था.
महाकुंभ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
प्रशासन से नहीं मिली कोई मदद
बेटी सीमा देवी ने कहा कि पिता के लापता होने की खबर सुनकर जब वे प्रयागराज पहुंचे, तो प्रशासन से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली. महाकुंभ मेले से लेकर थाने, अस्पताल का चक्कर दिन रात काटते रहे. यहां तक कि लावारिश पड़े शव को भी अस्पताल में जाकर देखा. कोई अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं थे. सभी एक दूसरे पर टाल रहे थे. सुबह से रात तक पिता की तलाश करते थे. अस्पताल में एक दो घंटे आराम करने के बाद फिर से उनकी तलाश में निकल जाते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










