अनुपमा ने बचाई रविंदर-मनप्रीत की इज्जत, हीरों की हेराफेरी से मचा हड़कंप
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Feb 2026 8:00 AM
अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम
अनुपमा: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आएगा. शो में दिखाया जाएगा कि रविंदर-मनप्रीत से टीना और अर्जुन पेपर्स पर साइन करवाने की कोशिश करते हैं. तभी अनु औप बाबूजी वहां आ जाते हैं और टीना और अर्जुन का असली चेहरा देख लेते हैं.
अनुपमा: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रविंदर और मनप्रीत अपने बेटे अर्जुन और बहू टीना को समझाने की कोशिश कर रहे थे. अर्जुन-टीना ने उनकी बात नहीं मानी. अनुपमा बाबूजी से कहती है कि अर्जुन और टीना सच में बदल नहीं हैं. वह कहती है कि अब केवल दुआ ही कर सकते हैं कि अर्जुन-टीना ने कुछ सबक सीखा हो. अनु, हसमुख, धीरज और नसीर मिलकर बार-बार मिलने का निर्णय लेते हैं. मिलकर तस्वीरें लेते हैं और रविंदर-मनप्रीत की सलामती के लिए प्रार्थना भी करते हैं.
अर्जुन-टीना को थप्पड़ मारेगी अनुपमा
अर्जुन और टीना, रविंदर-मनप्रीत से जबरन प्रॉपर्टी के कागज साइन करवाने की कोशिश करते हैं. अर्जुन, रविंदर का गला पकड़कर साइन करवाता है और कहता है कि उसने उनके फोन भी ले लिए हैं, इसलिए मदद कोई नहीं करेगा. मनप्रीत, अर्जुन से अपने पिता को छोड़ने की भी विनती करती है. तभी अनुपमा और रविंदर के दोस्त मौके पर पहुंच जाते हैं. अनुपमा, अर्जुन-टीना को थप्पड़ मारती है. अर्जुन-टीना भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन नसीर उन्हें रोकता है. अनुपमा कहती है कि अब ये सब समाज के सामने बताएंगे कि बुज़ुर्गों के साथ ऐसा व्यवहार कैसे गलत है. अर्जुन और टीना माफी मांगते हैं, लेकिन रविंदर कहता है कि भरोसा अब खत्म हो चुका है.
अनु के सामने आया दिवाकर का सच
प्रीम और अंश, जीतू को लेकर आते हैं और पराग को बताते हैं कि असली हीरे की जगह नकली ज्वेलरी रखे गए हैं. पराग, जीतू से सच बताते हुए कहता है कि किसने मजबूर किया. जीतू कहता है कि उसने कर्ज लिया था और इस वजह से उसने ये काम किया. अंश और राही, गौतम को बेनकाब करने की योजना बनाते हैं. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, दिवाकर को एक लड़के के साथ देखती है. पाखी को लगता है कि दिवाकर आ जाएगा वापस. इस बीच अनु फिर से दिवाकर को उसकी पत्नी और बेटे के साथ देखकर हैरान हो जाती है.
यह भी पढ़ें– अनुपमा: जेल जाने की नौबत में टीना-अर्जुन, पराग को बदनाम करने की साजिश?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










