कौन हैं इम्तियाज अली के होने वाले दामाद कृष अग्रवाल? बेटी इदा ने कर ली है सगाई

इडा अली और कृष अग्रवाल
Who is Imtiaz Ali son in law To Be Krish Agarwal: इम्तियाज अली की बेटी इडा अली ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल संग सगाई कर ली है. आइये जानते हैं बॉलीवुड डायरेक्टर का होने वाला दामाद कौन है.
Who is Imtiaz Ali son in law To Be Krish Agarwal: बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली (Ida Ali) ने फाइनली अपना जीवन साथी चुन लिया है. उन्होंने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल (Krish Agarwal) से सगाई कर ली है.
Who is Imtiaz Ali son-in-law To Be Krish Agarwal: कौन हैं इम्तियाज अली का होने वाला दामाद कृश अग्रवाल
कृष अग्रवाल बॉलीवुड की चमक-दमक से दूर हैं. वह एक इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल के तौर पर काम करते हैं. इदा और कृष लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं. दोनों का रिश्ता भरोसे और मजबूत बॉन्डिंग पर टिका है. इदा अक्सर सोशल मीडिया पर कृष के साथ तस्वीरें शेयर करती थीं, लेकिन उन्होंने कभी उन्हें टैग नहीं किया. अब सगाई की खबर के साथ दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है.
View on Instagram
Who Is Ida Ali: कौन हैं इदा अली
इदा अली ने 17 साल की उम्र में 'Lift' नाम की शॉर्ट फिल्म डायरेक्ट किया था. इसके बाद उन्होंने अमेजन मिनी टीवी की रोमांटिक ड्रामा 'उलझे हुए' की कहानी भी लिखी. युवा मुद्दों और मेंटल हेल्थ को लेकर इडा ने 'रिफ्रेश' नाम का डिजिटल प्लेटफॉर्म भी शुरू किया है. उन्होंने अमेरिका की चैपमैन यूनिवर्सिटी के डॉज कॉलेज ऑफ फिल्म एंड मीडिया आर्ट्स से फिल्म की पढ़ाई की है. फिल्मों के अलावा इडा पॉडकास्टिंग की दुनिया में भी एक्टिव हैं. उन्होंने कॉमेडियन करीमा बैरी के साथ मिलकर पॉप-कल्चर 'व्हाई आर द कर्टन्स ब्लू' भी होस्ट किया है.
View on Instagram
इदा ने शेयर किया वीडियो
इदा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उनकी डायमंड रिंग की झलक देखने को मिलती है. रिंग दिखाने के बाद कृष फ्रेम में आते हैं. आखिर में दोनों एक प्यारी-सी सेल्फी लेते हैं. इदा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "01/07/26 11 PM, Ytresand". खुशी कपूर ने उनकी फोटो पर कमेंट किया.
ये भी पढ़ें: सतलुज विवाद : 127 कट्स, तीन बार बदला नाम, 30 साल पहले लापता बैंक कर्मचारी की कहानी 48 घंटे में गायब
ये भी पढ़ें: सुपरहिट मोड में धमाल 4, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले इतने करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










