सुपरहिट मोड में धमाल 4, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन

धमाल 4 की टीम, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. आइये जानते हैं इसका टोटल कलेक्शन.

विज्ञापन

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3: 'धमाल' गैंग फिर से बड़े पर्दे पर लौट आई है. 10 जुलाई को रिलीज हुई कॉमेडी एंटरटेनर की ओपनिंग जरूर थोड़ी स्लो रही, लेकिन वीकेंड में इसने जबरदस्त कमाई की है.

विज्ञापन

Dhamaal 4 Box Office Day 3: धमाल 4 ने कमाए इतने करोड़

धमाल 4 ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. दूसरे दिन यानी शनिवार को कलेक्शन में उछाल आया और इसने 22.50 करोड़ रुपये अपने नाम किए. अब तीसरे दिन यानी रविवार को छुट्टी का पूरा फायदा अजय देवगन की फिल्म को मिला और इसने 28.50 करोड़ का बिजनेस किया. इसी के साथ भारत में फिल्म का तीन दिनों का कलेक्शन 65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.


धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
View on Instagram


Dhamaal 4 Star Cast: धमाल 4 की स्टारकास्ट के बारे में

धमाल 4 में अजय देवगन एक बार फिर गुड्डू के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि रितेश देशमुख लल्लन बने हैं. अरशद वारसी और जावेद जाफरी की आइकॉनिक जोड़ी आदि और मानव बनकर फिर से दर्शकों को हंसा रही है. इसके अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, विजय पाटकर और उपेंद्र लिमये भी मूवी में दिखाई दे रहे हैं.

View on Instagram

Dhamaal 4 Story: धमाल 4 की क्या है कहानी

धमाल 4 की कहानी एक मजेदार ट्रेजर हंट पर बेस्ड है, जहां गुड्डू, लल्लन, पारो, आदि, मानव, रोजी और अधूरा मिलकर शैतान सिंह के छिपे खजाने की तलाश में निकलते हैं. रास्ते में होने वाले मजेदार ट्विस्ट और कॉमिक सिचुएशंस ही फिल्म की जान हैं. म्यूजिक की बात करें तो रोहांश पंडित और अबीर पंडित ने फिल्म का संगीत तैयार किया है. में 'चटनी', 'कहर' और 'साड़ी' जैसे गाने शामिल हैं.


ये भी पढ़ें: खजाने की खोज, जानलेवा मिशन और फुल ऑन कॉमेडी… Dhamaal 4 पर डायरेक्टर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट


ये भी पढ़ें: Dhamaal 4 Movie Review: इस बार कहानी और कॉमेडी को खोजने की नौबत आ गई है



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola